देश आज स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ मना रहा है…इसको लेकर देश और प्रदेश के तमाम शासकीय व प्राइवेट कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जा रहा हैकड़ी में राजधानी भोपाल के भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने ध्वजारोहण किया… इस दौरान एडिशनल कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान, एडिशनल कमिश्नर यातायात मोनिका शुक्ला, डीसीपी हेडक्वार्टर श्रद्धा तिवारी सहित बड़ी संख्या में भोपाल पुलिस के जवान और अधिकारी मौजूद रहे…कार्यक्रम के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मीडिया से चर्चा करते हुए समस्त प्रदेश को देशवासियों को बधाई दी और भोपाल पुलिस के जवानों को अच्छे से काम करने को लेकर भी प्रोत्साहित किया।
