भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने कांग्रेस पार्टी के मुख्य संकल्पों को रेखांकित किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में व्यापक स्तर पर फैल चुके भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज करेगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में ‘केजी से पीजी’ तक मुफ्त और रोजगारोन्मुखी शिक्षा लागू करने का संकल्प जताया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला और प्रधानमंत्री से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।.
