युवती से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत…परिजनों ने किया चक्काजाम का प्रयास…

Spread the love

मप्र। इंदौर – यह मामला 18 और 19 अक्टूबर की मध्य रात्रि का है। बाणगंगा थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय चिराग सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, चिराग पिछले चार-पांच वर्षों से एक युवती के संपर्क में था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। इससे युवक परेशान रहता था। घटना की रात युवती खजराना थाना क्षेत्र में आयोजित गरवा में अपने दोस्तों के साथ मौजूद थी। इसी दौरान चिराग भी वहां पहुंचा, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक द्वारा कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात सामने आई। उसे तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वे हट गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों के अनुसार, युवती की प्रताड़ना से जुड़े साक्ष्य मिलने पर नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *