भोपाल। गोली लगने की घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि जब उसे गोली लगी थी, उस समय उसने कई बार पुलिस से कहा था कि वह बेहोशी की हालत में है और इस स्थिति में उसका बयान न लिया जाए। इसके बावजूद पुलिस ने कथित तौर पर दबाव डालकर उसका बयान दर्ज किया।
पीड़िता के मुताबिक, उस समय उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति बयान देने के लिए ठीक नहीं थी। घबराहट में उसने जो समझ आया, उसी आधार पर बयान दे दिया था। अब पीड़िता अपने पहले दिए गए बयान को लेकर सफाई दे रही है और कह रही है कि उस समय उसकी हालत स्थिर नहीं थी।
अब इस मामले में पीड़िता के नए बयान के बाद जांच की दिशा और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ सकते हैं।
