देवास: ग्राम चंदाना में जहरीली शराब से 15–20 मौतों का दावा भ्रामक, प्रशासन ने किया खंडन

Spread the love

देवास जिले के ग्राम चंदाना में जहरीली शराब से 15 से 20 लोगों की मौत होने की खबरों को जिला प्रशासन ने भ्रामक बताया है। प्रशासन के अनुसार, 1 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच गांव में कुल 10 मौतें दर्ज हुईं, जिनके पीछे वृद्धावस्था, सामान्य बीमारियां, ब्रेन हेमरेज और अन्य स्वास्थ्यगत कारण बताए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि जांच में जब्त शराब वैध एवं लाइसेंसी दुकानों की पाई गई। रासायनिक परीक्षण और पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि नहीं हुई। साथ ही, जहरीली शराब से प्रभावित मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने का भी कोई मामला सामने नहीं आया।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करें तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही जानकारी साझा करें।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *