रीवा के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत इटौरा तिराहा मोड़ पर देर रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिट्टी लोड डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार आनंद मोहन तिवारी (छोटे) एवं अनूप तिवारी (रमन) की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों को संजय गांधी अस्पताल की मर्चुरी में भिजवाया।
इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
