थाना गोविंदपुरा पुलिस द्वारा बीएचईएल से कॉपर रॉल चोरी करने वाले आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया गिरफतार’’

Spread the love

शहर में अपराध की रोकथाम व आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतू पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार, अति पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया जिस पर पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जोन– 02 के द्वारा उक्त कार्यवाही की माँनिटरिंग हेतू अति पुलिस उपायुक्त न.पु. जोन– 02, सहायक आयुक्त गो.पुरा जोन- 02 के द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु समय-समय पर निर्देश दिये गये थे इसी तारतम्‍य में थाना गोविंदपुरा पुलिस उक्‍त प्रभावी कार्यवाही की गई है ।

घटना का विवरण – दिनांक 13-10-26 को फरियादी राम कुमार सिंह पिता भोज राज सिंह उम्र 39 साल निवासी म.न 322 क्रिस्ट्रल आईडियल सिटी फेस-3 अवधपुरी भोपाल द्वारा दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीएचईएल कारखाना मे घुसकर कापर के लगभग 21 रॉल जिसकी कीमत लगभग 4,72000 रुपये चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट की गई, उक्‍त घटना प्रमुख केन्‍द्रीय संस्‍थान बीएचईएल से संबंधित होने व अतिसंवेदनशील होने से घटना के संबंध में वरिष्‍ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देश पर त्‍वरित पुलिस टीम गठित की जाकर कार्यवाही की गई और लगभग 24 घंटे के भीतर चोरी करने वाले आरोपियों की गिरफतारी की गई ।

कार्यवाही का विवरण- फरियादी राम कुमार सिंह पिता भोज राज सिंह उम्र 39 साल निवासी म.न 322 क्रिस्ट्रल आईडियल सिटी फेस-3 अवधपुरी भोपाल मो.7587571080 ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 13.10.26 के सुबह करीबन 05.30 बजे सीआईएम ब्लाक न. 08 के मटेरियल स्टोर मे अंधेरा होने से दो अज्ञात व्यक्ति बीएचईएल कारखाना मे घुसकर कापर का रोल (0.2 x 40 mm) लेकर जाते हुये कैमरे मे देखा है 21 रोल, प्रत्येक रोल का लगभग वजन 25 किलो कुल वजन लगभग 525 किलोग्राम । जिसकी कीमत लगभग 4,72000 रुपये है, आज दिनांक 24-10-2026 को रिपोर्ट करने थाना आया हूँ,रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जाये । की रिपोर्ट पर थाना गोविंदपुरा में अपराध क्र 957/26 धारा 305(a)331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । वरिष्‍ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई थी जिसके द्वारा संदेह के आधार पर बीएचईएल के मेटिनेंस स्‍टोर के सुपरवाईजर सुधीर कुमार पाल को थाने बुलाकर पूछताछ की गई जिसने शुरूआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्‍ती से पूछताछ करने पर सुपरवाईजर सुधीर कुमार पाल ने अपने दो अन्‍य साथी जो सीसीटीव्‍ही फुटेज में संदग्धि थे के साथ मिलकर चोरी की घटना करना स्‍वीकार किया । सुपरवाईजर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि उसके द्वारा मोहल्‍ले में रहने वाले दो साथी धर्मेन्‍द्र कटियार एवं ओमप्रकाश बंजारे के साथ मिलकर कॉपर रोल के बंडल को बीएचईएल से चोरी करने का प्‍लान बनाया था और दिनांक 13-10-26 को सुबह 05.00 बजे उक्‍त कॉपर रोल के बंडल को बीएचईएल से चोरी कर साथी धर्मेन्‍द कटियार की 800 मारूति गाडी में रखकर बाहर निकलवाया था और उक्‍त कॉपर रोल के बंडलों को कबाडी को बेंच दिया था । पुलिस द्वारा तत्‍काल दोनों साथी धर्मेनद्र कटियार व ओमप्रकाश बंजारे को पकडकर पूछताछ की जिन्‍होने अपने साथी सुपरवाईजर सुधीर पाल के कहने पर उसके साथ मिलकर कॉपर के बंडल चोरी करने की घटना को स्‍वीकार किया । उक्‍त आरोपियों से घटना में प्रयुक्‍त वाहन व चोरी किये गये कॉपर रोल बंडलों को बरामद कर जप्‍त किया एवं चोरी किये गये कॉपर के बंडल खरीदने वाले कबाडियों को भी आरोपी बनाया गया । उक्‍त मामले में बीएचईएल के अन्‍य कर्मचारियों की संलिप्‍तता के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है ।
जप्‍त मशरूका- 1. घटना में प्रयुक्‍त मारूति 800 कुल कीमती 1,50,000 रूपये,
2. चोरी गये 10 कॉपर बंडल कीमती 3,50,000 रूपये कुल
3. कुल मशरूका 5,00,000 रूपये

गिरफतार आरोपी-

  1. सुधीर कुमार पाल पिता अजय कुमार पाल उम्र 40 साल निवासी शिवशक्ति मेडिकल के पास अमराई परिसर थाना बागसेवनिया भोपाल
  2. धर्मेन्‍द्र कटियार उर्फ मयूर पिता श्‍यामबिहारी कटियार उम्र 32 साल निवासी शिवशक्ति मेडिकल के पास अमराई परिसर थाना बागसेवनिया भोपाल
  3. ओमप्रकाश बंजारे उर्फ दीपक पिता धानेश बंजारे उम्र 26 साल निवासी छत्‍तीसगढी कालोनी नई बस्‍ती बागसेवनियां भोपाल

सराहनीय भूमिका –निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर, सउनि सचिन बेडरे, प्र.आर. दीपक मालवीय, प्रआर. श्‍यामकिशोर, प्रआर. हेमंत, आर. सुभाष पटेल, आर. दिव्यांशु, आर. अंशुल मिठास, आर. महेश दांगी, आर. लोकेन्‍द्र रघुवंशी, आर. धर्मेन्‍द्र, आर. कार्तिक

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *