देहगांव(नरवर)में इमाम साहब के साथ मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार;

Spread the love

जमीयत उलमा ने की सख्त कार्रवाई की मांग
📍जमीअतुल उलेमा मध्य प्रदेश के सदर मौलाना अहमद साहब ने आला अधिकारियों से इस मामले में बात की

देहगांव, रायसेन। नवरात्रि के दौरान झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद देहगांव में मस्जिद के इमाम साहब के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही

जमीयत उलमा मध्य प्रदेश के सदर जनाब हज़रत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अहमद साहब ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से बातचीत की

साथही जिला सदर मौलाना हामिद साहब ने भी देर रात ही रायसेन एसपी और एसडीओपी से फोन पर चर्चा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मौलाना हामिद साहब ने अधिकारियों से कहा कि मस्जिद के इमाम एक धर्मगुरु होते हैं। उनके साथ इस तरह की घटना बेहद गंभीर है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायसेन जिला हमेशा से शांति और सद्भाव का प्रतीक रहा है। ऐसे में बढ़ती लिंचिंग और मारपीट की घटनाओं पर प्रशासन को गंभीरता से विचार करते हुए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

अधिकारियों ने मौलाना को बताया कि इमाम साहब द्वारा बताए गए नामों के आधार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, रात में ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के बाद इमाम साहब की खैरियत जानने के लिए देहगांव अस्पताल में देहगांव और गढ़ी क्षेत्र से जमीयत उलमा के जिम्मेदार पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बताया गया कि इमाम साहब को बेहतर उपचार और आवश्यक जांचों के लिए भोपाल रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं बताई गई है, हालांकि उनकी चिकित्सकीय जांच के लिए भोपाल भेजा गया।

जमीयत उलमा की अपील–: संगठन ने लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। सभी लोगों से अनुरोध है कि जांच पूरी होने दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *