भोपाल। सऊदी अरब में उमराह करने गए देशभर के करीब 4,000 जायरीनों और मध्यप्रदेश के लगभग 300 जायरीनों की जल्द वतन वापसी के लिए मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल जी ने पहल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से आज मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और जायरीनों की जल्द वापसी के लिए आवश्यक सहायता का अनुरोध किया।
सनवर पटेल जी ने मुख्यमंत्री के समक्ष जायरीनों की वापसी का मुद्दा उठाते हुए उन्हें जल्द और सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए सहयोग की अपील की। इस पहल का उद्देश्य सऊदी अरब में मौजूद जायरीनों की वापसी के लिए आवश्यक मदद उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने मुस्लिम समाज को भरोसा दिलाया कि जायरीनों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द सकुशल उनके घर लाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।
