करवा चौथ के एक दिन पहले घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 500 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। चांदी आज भी सोमवार के भाव पर टिकी हुई नजर आ रही है।
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना
