नवागत कलेक्टर से मिले शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक, शहर के विकास और निष्पक्ष प्रशासन को लेकर रखी बात

Spread the love

बुरहानपुर। नवागत कलेक्टर विवेक कुमार से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान शहर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कलेक्टर से उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। रिंकू टॉक ने कहा कि प्रशासन को बिना किसी जातिगत या राजनीतिक भेदभाव के सभी के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की राजनीतिक विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था में निष्पक्षता जरूरी है।उन्होंने उम्मीद जताई कि जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना जाएगा और शहर के विकास के लिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को भी प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नवागत कलेक्टर से अपेक्षा की कि उनके नेतृत्व में बुरहानपुर के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी। इस दौरान रिंकु टाक ,हामिद काज़ी, फ़हीम हाशमी, योजना देवड़ा, अब्दुल्ला अंसारी, आरिफ खान, हफिज मंसुरी,जावेद खान, राकेश खत्री , मुज्जु मीर, शाहिद बंदा ,आसिफ खान, हमीद डाइमंड ,हूजेफा मुलायमवाला, हनीफ़ शेख, श्रीमती मीनाक्षी महाजन, आशिष भगत , शहज़ाद नूर , तफ़ज़्ज़ुल मुलायमवाला, असगर चोधरी, असलम खान, अरुण महाराज, महेश शर्मा ,मोहम्मद रईस ,सहित बड़ी संख्या कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उपरोक्त जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने दी।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *