करवा चौथ पर प्रेम के साथ सुरक्षा का वचन भी निभाएं — हमेशा यातायात नियम अपनाएं।*

Spread the love

करवा चौथ पर महिलाओं ने पतियों की लंबी उम्र के साथ ही लिया ट्रैफिक नियमों के पालन का वचन।*

▪️इंदौर पुलिस की अनूठी पहल — प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प से जोड़ा यातायात जागरूकता का संदेश

इंदौर। सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा निर्देशन में इंदौर यातायात पुलिस द्वारा लगातार नित नए प्रयास रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में करवा चौथ पर्व के भावनात्मक जुड़ाव को यातायात सुरक्षा से जोड़ते हुए यातायात प्रबंधन पुलिस, नगरीय इंदौर द्वारा एक अनूठी जन-जागरूकता पहल की गई। इस पहल के तहत महिलाओं से अनुरोध किया गया कि वे अपने पतियों को विशेष यातायात जागरूकता स्टीकर भेंट कर उनसे हमेशा यातायात नियमों का पालन करने का वचन लें, ताकि उनके जीवनसाथी सुरक्षित रहें और परिवार की खुशियां बनी रहें।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *