देवरीकला-:सागर जिले के देवरी स्थित बाजार वार्ड की बालक मंडल दुर्गोत्सव समिति द्वारा लगातार 70 वर्षों से अधिक समय से माँ दुर्गा की स्थापना की जा रही है। समिति वर्षों से धार्मिक परंपरा,आस्था और श्रद्धा को संजोते हुए दुर्गोत्सव का आयोजन करती आ रही है। यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक बना हुआ है। समिति सदस्य सोनू सेन ने बताया कि दुर्गोत्सव समिति द्वारा लगातार माँ दुर्गा की स्थापना कर धार्मिक परंपरा को निभाया जा रहा है,समिति द्वारा वर्षों से श्रद्धा और भक्ति के साथ माँ दुर्गा की स्थापना की जा रही है। यह आयोजन क्षेत्र की आस्था,संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है,जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं।
70 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा को निभा रही बालक मंडल दुर्गोत्सव समिति
