बैंक ऑफ बड़ौदा ने एआई संचालित बॉब वर्ल्ड 2.0 का किया शुभारंभ – बैंक का नेक्स्ट-जनरेशन मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म

Spread the love

बॉब वर्ल्ड 2.0 में वॉयस-इनेबल्ड बैंकिंग, पर्सनल फाइनेंशियल मैनेजमेंट, हाइपर-पर्सनलाइजेशन और उन्नत सुरक्षा विशेषताएं शामिल हैं

मुंबई : भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने नेक्स्ट-जनरेशन मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन ‘बॉब वर्ल्ड 2.0’ के शुभारंभ की घोषणा की। 11 सितंबर 2026 को मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 के दौरान, वित्तीय सेवाएं विभाग (DFS), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री संजय लोहिया को बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) डॉ. देवदत्त चंद और बैंक के कार्यकारी निदेशकों की उपस्थिति में इस ऐप का प्रदर्शन किया गया।

बैंक की डिजिटल परिवर्तन यात्रा के अगले चरण का प्रतिनिधित्व करते हुए, ‘बॉब वर्ल्ड 2.0 – एआई द्वारा संचालित’ एक भविष्य-उन्मुख (फ्यूचर-रेडी) बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है। यह एक एकीकृत सर्व-चैनल (ओमनी-चैनल) डिजिटल बैंकिंग पारिस्थितिकी तंत्र की नींव रखता है जो धीरे-धीरे मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग चैनलों पर विस्तारित होगा। आधुनिक माइक्रोसर्विसेज-आधारित डिजिटल आर्किटेक्चर पर निर्मित और एक बुद्धिमान वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में डिज़ाइन किया गया बॉब वर्ल्ड 2.0 अधिक स्मार्ट, व्यक्तिगत, संवादात्मक (कन्वर्सेशनल) और सुरक्षित बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है।

बॉब वर्ल्ड 2.0 के केंद्र में चार प्रमुख क्षमताएं हैं – वॉयस-इनेबल्ड भुगतान और नेविगेशन, जो ग्राहकों को वॉयस कमांड के माध्यम से लेनदेन शुरू करने और सुविधाओं तक पहुँचने की अनुमति देता है; एक व्यापक पर्सनल फाइनेंशियल मैनेजमेंट (PFM) मॉड्यूल, जो ग्राहकों को अपने वित्त का एक समग्र दृष्टिकोण प्राप्त करने में सक्षम बनाता है और वित्तीय कल्याण में सुधार करता है; वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, एनआरआई, मिलेनियल्स जैसे व्यक्तिगत ग्राहक आवश्यकताओं के अनुरूप हाइपर-पर्सनलाइजेशन और पर्सोना-आधारित ग्राहक अनुभव; और एक बहुस्तरीय सुरक्षा ढांचा जो वास्तविक समय (रियल-टाइम) में सुरक्षा प्रदान करता है।

शुभारंभ के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) डॉ. देवदत्त चंद ने कहा, “जैसे-जैसे बैंकिंग तेजी से डिजिटल हो रही है, ग्राहक ऐसे अनुभवों की उम्मीद करते हैं जो सहज, बुद्धिमान, सुरक्षित और अत्यधिक व्यक्तिगत हों। बॉब वर्ल्ड 2.0 के साथ, हमने अपने ग्राहकों की जरूरतों के इर्द-गिर्द मोबाइल बैंकिंग की पुनर्कल्पना की है, जिसमें वित्तीय कल्याण उपकरण, वॉयस-इनेबल्ड एआई-संचालित जुड़ाव और व्यक्तिगत ग्राहक अनुभवों को एक ही प्लेटफॉर्म पर संयोजित किया गया है। एक भविष्य-उन्मुख, ग्राहक-केंद्रित संस्थान के रूप में, हम लगातार नवाचार करने और एक फ्यूचर-रेडी डिजिटल बैंकिंग पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतों और उम्मीदों के साथ लगातार विकसित होता रहेगा।”

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *