भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कॉग्रेस सांसद प्रो.बिमोल अकोइजम का पुतला दहन

Spread the love

11 छात्राओं के साथ अशि£लता और कुकर्म करने वाले सांसद पर हो कठोर कार्यवाही
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बुरहानपुर द्वारा सोमवार रात्री कमल चौराहा बुरहानपुर पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( जेएनयु) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम द्वारा छात्राओं के यौन उत्पीडऩ, आपत्तिजनक वार्तालाप एवं अनुचित व्यवहार के विरोध में सोमवार दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा जनप्रतिनिधी,जिला,मंडल ,मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने के निर्देशानुसार आयोजीत महिला मोर्चा द्वारा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( जेएनयु) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के पुतले के मुॅह पर कालीख पोतते हुवे उसकी जमकर पिटाई की समस्त बहनो , पार्टी पदाधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों द्वारा पुतला दहन क रते हुवे जमकर कॉग्रेस विरोधी नारेबाजी की।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( जेएनयु) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम द्वारा 11 छात्राओं के यौन उत्पीडऩ का मामला गंभीर है कॉलेज से तो निकाले गए किन्तु बेशर्म कॉ्ग्रेस आज तक उनपर कार्यवाही नही कर रही है। वही पुर्व जिलाध्यक्ष किरण रायकवार ने भी कहा कि कॉग्रेस का यहि चरित्र है। जो बार -बार सामने आता रहता है। देश की जनता सबकुछ समझने लगी है। जिसके कारण कॉग्रेस को बार -बार हार का सामना करना पडता है।
जिला मंत्री अर्चना पाटील ने कहा कि कॉग्रेस की कथनी और करनी में बडा अंतर है। वह बेबुनियाद आरोप लगाकर देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है,यहि नही आए दिन देशहीत में काम करने वाली संस्थाओं को बदनाम करने का काम आंदोलनो के माध्यम से कर रही हे। आने वाले चुनाव में कॉग्रेस का बचा कुचा सुपडा भी देश की जनता साफ करदेगी।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला मंत्री सर्वश्री सुधा चौकसे,अर्चना पाटील, पुर्व जिलाध्यक्ष किरण रायकवार,महामंत्री सरोज मुहासे ,छाया गुडगे नेपा, सुवर्णा पाटील, भाजपा महामंत्री सर्वश्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद संभाजी सगरे, जिला मंत्री सुनिल वाद्य, कैलाश पारीख, मंडल अध्यक्ष सर्वश्री अमोल भगत, चिन्टु राठौर, नितिन महाजन, पार्षद आशिष शुक्ला,पार्षद अनिल विस्पुते, पार्षद राजेश महाजन,पार्षद भारत इंगले , रवि गुप्ता, अंकित व्यास, विजय राठौर,सौरव यादव, राजेन्द्र पटेल, सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधी,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *