रक्तदान—जीवन बचाने की एक महान पहल

Spread the love

रिकॉर्ड 518 यूनिट रक्त संग्रहित
भोपाल 26 सितंबर 2026
“रक्तदान महादान” की भावना को साकार करते हुए, राष्ट्रीय मेगा रक्तदान अभियान के अंतर्गत गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हमीदिया अस्पताल, भोपाल के ब्लड सेंटर की टीम द्वारा संत निरंकारी मिशन, बैरागढ़ के सहयोग से दिनांक 26 जून 2026 को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को जनसहयोग और सेवा भावना का अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हुआ तथा 518 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रहण किया गया।

इस सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी टीम ने प्रातः 9:00 बजे से शाम लगभग 7:00 बजे तक निरंतर समर्पण, अनुशासन एवं तत्परता के साथ कार्य किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए संत निरंकारी मिशन, बैरागढ़ के सभी स्वयंसेवकों का विशेष आभार, जिन्होंने अपनी सक्रिय भागीदारी एवं सेवाभाव से इस अभियान को नई ऊँचाई प्रदान की।

साथ ही, हमीदिया अस्पताल के ब्लड सेंटर की समर्पित टीम—डॉ. पुनीत टंडन, डॉ. अरुण कनेल एवं डॉ. रिचा जैन के नेतृत्व में—द्वारा किए गए अथक प्रयासों, पूर्ण समर्पण एवं निष्ठापूर्ण सहयोग की हार्दिक सराहना की जाती है।

518 यूनिट रक्त का यह संग्रह केवल एक संख्या नहीं, बल्कि 518 यूनिट आशा और जीवन का संकल्प है। यह आयोजन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि जब चिकित्सा सेवा, स्वयंसेवी संस्थाएँ और समाज एकजुट होकर मानव सेवा के लिए आगे आते हैं, तो उनका सामूहिक प्रयास अनगिनत जीवनों के लिए आशा की किरण बन सकता है।

आइए, इसी सेवाभाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को निरंतर आगे बढ़ाएँ—क्योंकि आपका एक रक्तदान, किसी के जीवन की नई शुरुआत बन सकता है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *