जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल की पहल,
छात्राओं को साइबर,मोटर व्हीकल एक्ट सहित कई कानूनी जानकारी साझा की
हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा – न्यायाधीश सुनीत अग्रवाल
भोपाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल द्वारा संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, बैरागढ़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम (लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम) का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री सुनीत अग्रवाल,कादम्बिनी शिक्षा समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा (पीएलवी), संत हिरदाराम कालेज के मैनेजिंग डायरेक्टर हीरो ज्ञानचन्दनी ,शहीद हेमू कल्याणी संस्थान के सचिव
,घनश्याम बुलचनंदानी,
वाइस प्रिंसिपल डॉ .मीनू
टहलयानी ने दीप प्रज्वलित एवं संत हिरदाराम जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल के न्यायाधीश एवं सचिव श्री सुनीत अग्रवाल ने छात्राओं को विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कानूनी प्रावधानों, महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों तथा जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
न्यायाधीश ने छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों को समझने तथा किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा। न्यायाधीश ने छात्राओं द्वारा किए गए प्रश्नों का मंच से उत्तर दिया और छात्राओं की जिज्ञासाओं को दूर किया,साइबर और मोटर व्हीकल एक्ट की विस्तार से जानकारी दी।
इस प्रकार के विधिक जागरूकता कार्यक्रम समाज में कानून के प्रति समझ विकसित करने तथा महिलाओं और युवतियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर पीएलवी श्री दिनेश शर्मा ने महिलाओं, बच्चों के लिए हेल्प लाइन नम्बर बताए साइबर फ्राड की शिकायत 1930, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नम्बर 15100, पुलिस हेल्प लाइन या अन्य आवश्यक शिकायत हेतु 112 नम्बर डायल कर समस्या बता सकते हैं।
आयोजन में हीरो ज्ञानचंदानी ने संत हिरदाराम कालेज एवं हेमू कल्याणी संस्था की विस्तार से जानकारियां दी। मंच संचालन श्रीमती सुनीला चौबे ने किया । कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत तुलसी के पौधे एवं मोमेंटो भेट कर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कालेज की छात्राएं उपस्थित थी।
