दिव्यांगजनों के साथ सुनी गई ‘मन की बात’, सेवा संकल्प अभियान में बांटे सहायक उपकरण

Spread the love

भोपाल। राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सिंधु भवन सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का दिव्यांगजनों के साथ सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोगी सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद आलोक शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, दिव्यांगजन एवं उनके परिजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि दिव्यांगजन जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक निरंतर संघर्ष करते हुए समाज के सामने साहस और दृढ़ता की मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि हम अक्सर छोटी-छोटी कठिनाइयों से घबरा जाते हैं, जबकि दिव्यांगजन अनेक चुनौतियों के बावजूद हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीते हैं तथा पूरे समाज को दिशा और प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। खण्डेलवाल ने सभी दिव्यांगजनों के लिए ईश्वर से अधिक साहस, शक्ति और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहें।।

रियल शॉट

।। एम्वियंस हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी।।

।। एम्वियंस जगदीश देवड़ा,उप मुख्यमंत्री।।

।। एम्वियंस आलोक शर्मा, सांसद।।

स्लग

दिव्यांगजनों के साथ सुनी गई ‘मन की बात’, सेवा संकल्प अभियान में बांटे सहायक उपकरण

‘मन की बात’ के बाद सेवा का संकल्प, दिव्यांगजनों को वितरित किए उपयोगी उपकरण

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *