रीवा में संन्यासी बाबा के चबूतरे पर मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी

Spread the love

रीवा के पाड़ेन टोला में मंगलवार शाम को संन्यासी बाबा के चबूतरे पर नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह चबूतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बाबू चक्की के पास स्थित है। शव में नाल भी जुड़ी हुई मिली है वहीं छाती पर दाहिन तरफ एक होल बना हुआ मिला।करीब 50 साल पुराने चबूतरे पर शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।

नरबलि और टोना-टोटका की भी चर्चा

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। लोगों का मानना है कि किसी ने मृत नवजात का शव लाकर यहां छोड़ दिया होगा। वहीं, कुछ लोग इसे नरबलि या टोना-टोटका से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इन आशंकाओं की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस नवजात के शव से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।*

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *