7 अक्टूम्बर को बुरहानपर में होगा भव्य आयोजन, एलईडी स्क्रीन से सीधे पीएम मोदी का सुनेंगे संबोधन
बुरहानपुर। .भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर बुधवार को कमल चौराहा बुरहानपुर में जिले भर से मोटर सायकल पर भाजपा कार्यकर्ता और हितग्राही जुटेंगे। इस अवसर पर सेवा ज्योति संकल्प यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बुरहानपुर जिले की दोनों विधानसभा बुरहानपुर एवं नेपानगर से कमल चौराहा बुरहानपुर पर सुबह 9 बजे से होने वाले इस आयोजन में हजारा कार्यकता एवं हितग्राही, विशिष्टजन एवं आमजन शामिल होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.मनोज माने ने बताया कि 7 अक्बुर 2026 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके प्रति आभार व्यक्त करने तथा वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ जिले में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा जिला मुख्यालय बुरहानपुर पर आयोजित सभा के बाद दोनों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग सेवा ज्योति प्रज्वलित कर कलश के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा निकाली जाएगी।
जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पूर्वे ने बताया कि संकल्प सभा में लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पारीक ,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता , पूर्व मंत्री ,बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ,नेपा नगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू , महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ,उपाध्यक्ष गजानन महाजन, सेवा संकल्प अभियाान जिला प्रभारी मनोज जी टंडन ,बुरहानपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनाली प्रदीप पाटिल,उपाध्यक्ष श्रीमती आशाबाई विनोद पाटिल,शाहपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी , श्रीमती रंजना गोपाल चौधरी, खकनार जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे,जिला महामंत्री सर्वश्री चिंतामन महाजन,ईश्वर चौहान ,संजय जाधव सहित वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
एलईडी स्क्रीन पर गूंजेगा प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
कार्यक्रम स्थल पर सभी कार्यकर्ता हितग्राहियों के साथ अपने अपने बूथ से सुबह 7 बजे मोटरसायकल से निकलकर सुबह 9 बजे दोनों विधानसभाओं से आने वाले कार्यकर्ताओं का कमल चौराहा पर एकत्रीकरण होगा। अतिथियों के आगमन के पश्चात वंदेमातरम् गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के वर्चुअल उद्बोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा।
इसके पश्चात स्थानीय अतिथियों द्वारा दोनों विधानसभाओं के लिए सेवा ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद दोनों सेवा ज्योति यात्राएं अपने.अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी।
Ó Óदोनों विधानसभाओं में पहुंचेगी सेवा ज्योतिÓ
बुरहानपुर जिला मुख्यालय से प्रज्वलित दोनों सेवा ज्योतियों को हजारों कार्यकर्ता यात्रा के रूप में बुरहानपुर एवं नेपानगर विधानसभा क्षेत्रों में लेकर जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का संदेश जन.जन तक पहुंचाया जाएगा।
भाजपा जिला डॉ मनोज जी माने ने जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर ष्सेवा ज्योति संकल्प यात्राष् एवं ष्विकसित भारत संकल्प सभाष् को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया है।
Óबुरहानपुर सेवा संकल्प ज्योति यात्रा Ó का समापन पश्चात बुरहानपुर विधानसभा की यात्रा कमल चोराहा से नेहरू प्रतिमा, जयस्तंभ,शनिवार होते हुवे सेवा सदन कॉलेज के सामने गुजराती समाज वाडी पर समाप्त होगी।
वही नेपानगर सेवा संकल्प ज्योति यात्रा Ó कमल चौराहा से प्रारंभ होकर पांडुमल चौराहा ,भाईसाहब की हवेली ,राजघाट होते हुवे छोटे ताप्ती पुल से जैनाबाद में समाप्त होगी।
सेवा ज्योति यात्रा से विकसित भारत का संकल्प,कमल चौराहा पर जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता
