मुंबई : भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB) ने अपने प्रमुख शॉपिंग फेस्टिवल ‘एयू हार्ट टू कार्ट 2026’ (AU Heart to Cart Shopping Festival 2026) के आठवें संस्करण की घोषणा की है। 11 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस एक महीने के उत्सव में ग्राहकों को एयू क्रेडिट व डेबिट कार्ड, एयू 0101 (AU 0101) ऐप के ज़रिये UPI भुगतान, लोन और मर्चेंट पेमेंट सॉल्यूशंस पर विशेष छूट और रिवॉर्ड्स प्रदान किए जा रहे हैं।
इस फेस्टिवल की थीम ‘Festive Offers So Good, No Reason to Hold Back’ रखी गई है, जिसके तहत ट्रैवल, इलेक्ट्रॉनिक्स, डाइनिंग, ग्रोसरी और एंटरटेनमेंट जैसी विभिन्न श्रेणियों में आकर्षक बचत का अवसर दिया जा रहा है:
- ट्रैवल: MakeMyTrip, Yatra, ixigo और Paytm Flights पर ₹10,000 तक की बचत।
- इलेक्ट्रॉनिक्स: Croma, Reliance Digital और Vijay Sales पर ₹7,500 तक की छूट।
- एंटरटेनमेंट व डाइनिंग: BookMyShow, PVR INOX और Zomato/Swiggy पर आकर्षक डिस्काउंट्स।
- ग्रोसरी व क्विक कॉमर्स: Zepto, BigBasket और Blinkit पर ₹1,000 तक की बचत।
इसके अलावा, एयू बैंक ने 35 लग्ज़री और प्रीमियम ब्रांड्स (जैसे Giorgio Armani, Bottega Veneta, Coach, Hugo Boss, Jimmy Choo आदि) के साथ साझेदारी की है, जहाँ एयू कार्डधारकों को ₹2,500 तक का 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। बैंक के मोबाइल ऐप AU 0101 पर सर्वोच्च UPI खर्च करने वाले ग्राहक को गोवा की कॉम्प्लिमेंटरी ट्रिप जीतने का मौका मिलेगा।
लॉन्च के अवसर पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के डिप्टी सीईओ, योगेश जैन ने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में बैंक का उद्देश्य रोज़मर्रा की ज़रूरतों से लेकर प्रीमियम खरीदारी और लोन तक ग्राहकों को हर कदम पर अधिकतम वैल्यू और विकल्प प्रदान करना है।
