। कांग्रेस का कहना है कि अभी भोपाल का मास्टर प्लान लागू नहीं हुआ है, बल्कि केवल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। कांग्रेस नेता के मुताबिक, यह ड्राफ्ट भी सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद तैयार किया गया है……..
कांग्रेस का आरोप है कि यदि सरकार भोपाल के विकास और शहर के नागरिकों की समस्याओं को लेकर गंभीर होती, तो जनता के आंदोलन के समय ही इस दिशा में पहल की जाती। लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद ड्राफ्ट तैयार किया गया…….
कांग्रेस के मुताबिक, अभी मास्टर प्लान लागू होने में काफी प्रक्रिया बाकी है। ड्राफ्ट को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है, जिसके बाद इसे वापस लाकर प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी और पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम मास्टर प्लान सामने आएगा…….
कांग्रेस नेता का दावा है कि इस पूरी प्रक्रिया में अभी करीब चार से छह महीने का समय लग सकता है। ऐसे में कांग्रेस ने सरकार से भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर स्पष्ट समयसीमा और तेजी से प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है।
