निगम अमले ने 52 स्थानों से लिए जल के नमूने,
06 लीकेज भी सुधारे व 03 शिकायतों का निराकरण किया
भोपाल, 22 सितम्बर 2026
नगर निगम, भोपाल द्वारा शहर के नागरिकों को साफ-स्वच्छ एवं जीवाणु रहित जल उपलब्ध कराने हेतु पानी की गुणवत्ता की जांच हेतु जल के नमूनों का एकत्रीकरण व जल परीक्षण के साथ ही पाईप लाईनों के लीकेज सुधार एवं सी.एम.हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। इसी तारतम्य में निगम के अमले ने शहर के 52 स्थानों से जल के नमूने एकत्र किये साथ ही 06 स्थानों पर पाईप लाईनों के लीकेज सुधारे और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त 03 शिकायतों का निराकरण भी किया।
निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के जलकार्य विभाग के अमले ने मंगलवार को जे.पी. नगर, रिसालदार कालोनी, बाफना कालोनी, रविदास पुरा, बिरजिसिया स्कूल, कैंची छोला, दालमिल, कांग्रेस नगर, बुधवारा, डी.के.-1, गुडशेफर्ड कालोनी, जे.के.टाउन, मंदाकनी, 610 क्वार्टर, सुमित्रा परिसर, बांसखेड़ी, प्रियंका नगर, 84 क्वार्टर, 210 क्वार्टर, नारायण नगर, अमराई परिसर, साकेत नगर, बागसेवनिया, बरखेड़ा पठानी, आजा़द नगर, पंछी विहार, जयहिन्द नगर, कृष्णा नगर आदि क्षेत्रो से कुल 52 जल नमूने एकत्रित किए। इस प्रकार शहर में अब तक कुल 30477 जल के नमूने एकत्र किये गये, जिनमें झुग्गी बस्ती क्षेत्रों के अब तक 13983 नमूने भी सम्मिलित है, इन नमूनो का जल परीक्षण निगम की 08 परीक्षण शालाओं में निरन्तर किया जा रहा है।
इसी प्रकार निगम के अमले ने इब्राहिमगंज, वाजपेयी नगर, अहिर मोहल्ला, सोनागिरी, दानिशकुंज आदि सहित 06 स्थलों पर पाइप लाइनों के लीकेज भी सुधारे। निगम अमले ने अब तक कुल 7988 लीकेज सुधारे। निगम के जलकार्य विभाग
