टीवीएस रेडर में सेगमेंट की पहली बार पेश की गई सुरक्षा तकनीक: ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और इमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग के साथ लॉन्च

Spread the love

बेंगलुरु : दोपहिया और तिपहिया वाहनों की प्रमुख निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपनी लोकप्रिय 125सीसी मोटरसाइकिल टीवीएस रेडर (TVS Raider) के टीएफटी डीडी (TFT DD) और एसएक्ससी डीडी (SXC DD) वेरिएंट्स में नए सुरक्षा फीचर्स शामिल करने की घोषणा की है। टीवीएस रेडर 125सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) और एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग (EBW) पेश करने वाली पहली बाइक बन गई है।

ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम गीली सड़कों, गड्ढों या ढीली बजरी पर पिछले पहिए की पकड़ फिसलने से रोकता है और राइडर को बेहतर नियंत्रण प्रदान करता है। वहीं, एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहे वाहनों को चेतावनी देती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होता है। बाइक में बेहतर रोड ग्रिप के लिए चौड़ा रियर टायर और फोन चार्जिंग के लिए 27W यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जर भी जोड़ा गया है।

यह नई मोटरसाइकिल अपने 3-वॉल्व परफॉर्मेंस इंजन, बूस्ट मोड से युक्त iGO असिस्ट, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT) और 99 से अधिक स्मार्ट फीचर्स वाली TFT कनेक्टिविटी के साथ आती है।

कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली):

  • टीवीएस रेडर एसएक्ससी डीडी (SXC DD): ₹1,00,330/-
  • टीवीएस रेडर टीएफटी डीडी (TFT DD): ₹1,03,170/-

ये दोनों नए वेरिएंट्स देशभर में टीवीएस मोटर की अधिकृत डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *