वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी ने आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड में दिए ₹5 लाख; पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को सौंपा चेक

Spread the love

सीहोर : वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी (VIT Bhopal University) ने अपने सातवें वार्षिक दीक्षांत समारोह के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए ‘आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड’ में ₹5 लाख का वित्तीय योगदान दिया है। यह चेक यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सुश्री कादंबरी एस. विश्वनाथन द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि एवं भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) जनरल उपेंद्र द्विवेदी को भेंट किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों और उनके परिवारों के कल्याण में सहयोग प्रदान करना और देश के प्रति उनके त्याग व समर्पण को सम्मानित करना है। इस अवसर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सूत्रधार रहे जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी की इस सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा भावना की सराहना करते हुए संस्थान को साधुवाद दिया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *