भारत सरकार द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अंतर्गत कर्मचारियों के कवरेज हेतु वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह कर दिया गया है। यह निर्णय 17 सितंबर 2026 से प्रभावी हो चुका है।
इस महत्वपूर्ण बदलाव के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं हितधारकों को जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा विशेष जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
इस क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों द्वारा नियोक्ताओं एवं उनकी एसोसिएशनों, कर्मचारियों एवं उनके प्रतिनिधियों तथा विभिन्न ट्रेड यूनियनों से संपर्क कर वेतन सीमा में वृद्धि और इससे संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। विभिन्न बैठकों, संवाद कार्यक्रमों एवं अन्य माध्यमों के जरिए हितधारकों को इस परिवर्तन के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नियोक्ताओं एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे पात्र कर्मचारियों तक इस महत्वपूर्ण जानकारी का व्यापक प्रसार करें तथा जागरूकता बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें।
क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल ने सभी हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे वेतन सीमा में वृद्धि से संबंधित अधिकृत जानकारी का संज्ञान लेते हुए निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
