आज संसद भवन में 12वें BRICS संसदीय मंच के अवसर पर सांसद श्री गणेश सिंह ने उज़्बेकिस्तान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से सौजन्य भेंट कर द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश, डिजिटल सहयोग एवं संसदीय मैत्री पर सार्थक संवाद किया।
भारत–उज़्बेकिस्तान संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष के रूप में सांसद गणेश सिंह की यह भूमिका दोनों देशों के बीच सहयोग और मैत्री को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की संसदीय कूटनीति वैश्विक स्तर पर नए आयाम स्थापित कर रही है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति सांसद श्री गणेश सिंह ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
सतना का प्रतिनिधित्व, वैश्विक मंच पर भारत की मैत्री और सहयोग का संदेश
भारत–उज़्बेकिस्तान संबंधों को मजबूती देने की दिशा में सांसद गणेश सिंह की महत्वपूर्ण पहल
