भोपाल के गांधीनगर थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने एयरोसिटी रोड गांधीनगर से आकाश पारदी (54) खुशी सोलंकी (19) और तुषार चौहान (20) को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजा वाणिज्यिक मात्रा में है। तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जब्त की गई है। आरोपियों से गांजे के स्रोत और नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।
थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की
