**भोपाल। प्रभात चौराहे स्थित एक बाइक शोरूम में गाड़ी वॉश करते समय करंट लगने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जहांगीराबाद झदा निवासी राशिद खान के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार राशिद पिछले करीब 15 वर्षों से शोरूम में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को शोरूम में गाड़ी वॉश करते समय अचानक करंट आ गया, जिससे राशीद खान की हालत गंभीर हो गई।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर थाना ऐशबाग पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
