प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल और असम में शानदार जीत के लिए अनिल अग्रवाल ने दी बधाई

Spread the love

मुंबई: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का हार्दिक अभिनंदन किया है। लंदन से जारी अपने संदेश में अग्रवाल ने कहा कि बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम जैसे पूर्वी राज्यों ने मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के विजन पर अपना पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये संसाधन-समृद्ध राज्य अब जीडीपी, प्रति व्यक्ति आय और रोजगार सृजन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे।

अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में वह सब मुमकिन हुआ है जो पहले असंभव लगता था। उन्होंने विशेष रूप से गरीबों के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर, भारत के विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकार के डीरेगुलेशन एजेंडा का जिक्र किया, जिसने युवाओं की उद्यमशीलता को नई उड़ान दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस तरह सूरज का उदय पूर्व से होता है, उसी तरह भारत के ‘सुपरपावर’ बनने की शुरुआत भी इसी ‘ग्रेटर पूर्वांचल’ से होगी। उनके अनुसार, आज पूरी दुनिया भारत की बढ़ती शक्ति को नई नजर से देख रही है और यह भारत का समय है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *