वी (Vi) ने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए लॉन्च किए नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स; 41 देशों में मिलेगी ट्रूली अनलिमिटेड डेटा और वॉइस की सुविधा

Spread the love

मुंबई : प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता वी (Vodafone Idea) ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने वाले अपने पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए नए इंटरनेशनल रोमिंग (IR) प्लान्स की घोषणा की है। गर्मियों की छुट्टियों और व्यावसायिक यात्राओं के इस सीजन में यात्रियों को अधिक विकल्प, सुविधा और लचीलापन (Flexibility) प्रदान करने के लिए कंपनी ने 7 दिन, 14 दिन और 21 दिन की वैधता वाले नए पैक्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ती यात्राओं—चाहे वे व्यापार, छुट्टियां, पढ़ाई या मेडिकल टूरिज्म के लिए हों—को देखते हुए उपभोक्ताओं को एक ऐसे भरोसेमंद नेटवर्क की जरूरत होती है जो बिल के अप्रत्याशित झटके से बचाए। वी के ये नए पैक इसी जरूरत को पूरा करते हैं, जिससे उपभोक्ता बिना किसी चिंता के विदेश में भी अपने परिवार और काम से जुड़े रह सकते हैं।

वी (Vi) के आईआर पोर्टफोलियो की मुख्य विशेषताएं:

  • वैधता के ढेरों विकल्प: इस नए लॉन्च के साथ वी के कुल आईआर पोर्टफोलियो में अब 17 विशेष पैक शामिल हो गए हैं। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार 1 दिन की शॉर्ट-वैधता से लेकर 30 दिनों तक का प्लान चुन सकते हैं।
  • ट्रूली अनलिमिटेड ऑफर: वी एकमात्र ऐसा ऑपरेटर है जो दुनिया के 41 मुख्य गंतव्य देशों के लिए ट्रूली अनलिमिटेड वॉइस और डेटा का विकल्प प्रदान करता है।
  • चिंतामुक्त कनेक्टिविटी: यह प्लान्स अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान लगने वाले अतिरिक्त और गुप्त शुल्कों से उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखते हैं।

लॉन्च के अवसर पर वी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान हर यात्री की जरूरतें अलग होती हैं। वी के इन नए रोमिंग विकल्पों के साथ हमने ग्लोबल कनेक्टिविटी को बेहद आसान बना दिया है। उपभोक्ता अब अपनी यात्रा की अवधि के अनुसार लचीलेपन और मन की शांति के साथ अपनी पसंद का प्लान चुन सकते हैं।”

वी लगातार अपने पोस्टपेड पोर्टफोलियो को ग्राहक-केंद्रित नवाचारों, पारदर्शिता और बेहतर डिजिटल अनुभवों के जरिए मजबूत कर रहा है। इन नए रोमिंग पैक्स की विस्तृत जानकारी और एक्टिवेशन के लिए ग्राहक वी (Vi) के आधिकारिक ऐप पर जा सकते हैं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *