IFWJ सिंगरौली इकाई का भव्य कार्ड वितरण एवं कर्मवीर सम्मान समारोह सम्पन्न

Spread the love

पत्रकारिता के योगदान को अतिथियों ने सराहा

सिंगरौली।इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) सिंगरौली इकाई द्वारा कार्ड वितरण एवं कर्मवीर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सत्ता इंटरनेशनल होटल में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष सलमान खान के मार्गदर्शन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बी.पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। वहीं संभाग अध्यक्ष राज किशोर पांडे के निर्देशन तथा जिला अध्यक्ष अजय द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण गुप्ता, महासचिव पप्पू शर्मा, सचिव एवं संयुक्त सचिव ओम प्रकाश तिवारी सहित संगठन के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संगठन के संरक्षक डॉ. आर.डी. पांडे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात सुनील पांडे द्वारा भजन प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंचासीन अतिथियों का पुष्पमाला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सदर विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य, सीडा अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन अध्यक्ष अमित तिवारी तथा रेड क्रॉस चेयरमैन एस.डी. सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज को दिशा देने और सच्चाई को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने IFWJ के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
अंत में जिला अध्यक्ष अजय द्विवेदी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों को कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ‘कर्मवीरों’ को भी सम्मानित किया गया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *