मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करना लोकतंत्र की हत्या – रिंकू टॉक

Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक ने भाजपा पर लगाया वोट चोरी का आरोप

बुरहानपुर. कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा के गांधी प्रतिमा के पास मौन धरना दिया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि भाजपा सरकार पहले वोट चोरी करती थी, लेकिन अब सीट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इसका उदाहरण मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला है। भाजपा सत्ता के दुरुपयोग से चुनाव आयोग के माध्यम से विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है, हम इसका पुरजोर विरोध करते रहेंगे। कांग्रेस नेता चुनाव आयोग से शिकायत कर रही है, जल्द सुप्रीम कोर्ट जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर लोकतंत्र और संविधान की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल पूरी तरह एकजुट था, इसलिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। रघुवंशी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध-धरने पर बैठे हैं।

यह लोकतंत्र बचाओ उपवास
कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि गांधी प्रतिमा के बैठकर कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाने के लिए मौन विरोध दर्ज कराया। बाबा साहब के संविधान पर यह सीधा हमला है। धरने में
कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकु टॉक ,प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, अजय रघुवंशी ,अकील औलिया ,सलीम कॉटन वाला, महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सरिता भगत, जय देवड़ा ,गोरी शर्मा , ब्लॉक अध्यक्ष वाजिद इकबाल ,मुन्ना यादव पार्षद, मोहम्मद हफीज जहीर अब्बास ,हामिद डायमंड शाहिद बंदा, गुलाम मुस्तफा ,वीरेन चंदन मोहम्मद,अबरार,अजय ,बालापुरकर,आरिफ खान आसिफ खान एफाज मीर अब्दुल्लाह अंसारी, एडवोकेट उबैद शेख ,उपसभापति फहीम हाशमी ,जावेद खान ,डॉक्टर फिरोज बैग ,शैली कीर ,पूर्व अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खान ,आशीष भगत अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष दीपक जंगांले, आरिफ असगर शेख ठेकेदार आरिफ मैकेनिक,शेख रुस्तम इमरान हुसैन शहजाद नूर वसीम बक्श साजिद अंसारी अरुण जोशी शेख रफीक अकरम पठान इरफान खान असलम खान संतोष साने आरिफ शेख रहमत साहब सुरेश पवार मिथुन कंडारे युवराज पान पाटिल मोहम्मद साहब सागर पठान शामिल हुए।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *