फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटेड द्वारा गौरझामर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 250 ग्रामीणों ने लिया लाभ

Spread the love

गौरझामर-:सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटेड ने आशीर्वाद इंडिया फाउंडेशन (NGO) के सहयोग से देवरी विकासखंड के गौरझामर में ग्रामीणों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरझामर सरपंच बबीता विश्वकर्मा उपस्थित रहीं। वहीं फ्यूज़न फाइनेंस की ओर से श्री सुनील मालवीय (रीजनल मैनेजर), श्री कमलेश पटेल (एसबीएम), श्री अमित शर्मा (एडमिन), श्री सुरेश (एडमिन) एवं श्री देवेंद्र पटेल (एबीएम) सहित शाखा के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर में लगभग 250 ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। जांच के उपरांत आवश्यकता अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर रीजनल मैनेजर श्री सुनील मालवीय ने कहा कि फ्यूज़न फाइनेंस केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) गतिविधियों का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाएं पहुंचाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने फ्यूज़न फाइनेंस और आशीर्वाद इंडिया फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
ग्रामीणों ने भी इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *