बैंक ऑफ़ बड़ौदा मना रहा है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

Spread the love

मुंबई : ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, भारत के सबसे बड़े बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय और देश भर में स्थित अंचल कार्यालयों में प्रमाणित योग प्रशिक्षक की देखरेख में प्रत्यक्ष योग सत्र आयोजित कर अपने स्टाफ सदस्यों के वेलवेयर और सर्वांगीण स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी।

इसके अतिरिक्त, 20 जुलाई, 2026 को बैंक के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 22 जून 2026 से श्री श्री स्कूल ऑफ योग (द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन) के सहयोग से सभी स्टाफ सदस्यों के लिए एक निःशुल्क ऑनलाइन दैनिक योग और कल्याण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य स्टाफ सदस्यों को संतुलित और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना है।  

इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री लाल सिंह ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हमें यह एहसास कराता है कि हमारे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन, दोनों को समृद्ध बनाने में इनकी कितनी बड़ी भूमिका है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा का लक्ष्य वेलफेयर से जुड़ी ऐसी पहलों के माध्यम से एक स्वस्थ, खुशहाल और सुदृढ़ मानव संसाधन तैयार करना है। स्टाफ वेलफेयर हमारी संगठनात्मक संस्कृति का अभिन्न अंग बना हुआ है।

एक स्वस्थ और सहयोगपूर्ण कार्य संस्कृति के प्रोत्साहन किए जाने की पहलों के हिस्से के रूप में, बैंक ने स्टाफ वेलफेयर संबंधी कई पहलों को लागू किया है। इनमें वार्षिक स्वास्थ्य जांच, डॉक्टरों के साथ टेली/वीडियो परामर्श, एक कर्मचारी सहायता कार्यक्रम (ईएपी), माइंडफुलनेस वर्कशॉप और स्टाफ सदस्यों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बैंक गर्भवती महिला स्टाफ सदस्यों हेतु पोषण भत्ता, मैराथन में भागीदारी और विशिष्ट टीकाकरण के लिए राशि की प्रतिपूर्ति, और दिव्यांग स्टाफ सदस्यों के लिए सहायता सहित स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए वित्तीय सहायता जैसी पहलों के माध्यम से स्टाफ सदस्यों को सपोर्ट प्रदान करता है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *