भाजपा ने रविंद्र पटैरिया पर जताया भरोसा,सौंपी सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Spread the love

देवरीकला-: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से किसान मोर्चा के विभिन्न जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में रविंद्र पटैरिया को सागर ग्रामीण जिले का भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

23 जून 2026 को जारी आदेश में प्रदेश स्तर पर चार जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। रविंद्र पटैरिया की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

रविंद्र पटैरिया ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *