सीजी सेमी (CG Semi) ने गुजरात के सानंद में अपनी G1 OSAT फैसिलिटी में व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया

Spread the love
  • भारत की सेमीकंडक्टर निर्माण यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि

सानंद : मुरुगप्पा ग्रुप की कंपनी सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड, रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के संयुक्त उद्यम के रूप में स्थापित कंपनी सीजी सेमी प्राइवेट लिमिटेड (CG Semi) ने आज एक बड़ी घोषणा की है। गुजरात में मुख्यालय वाली कंपनी सीजी सेमी ने कहा कि उसने सानंद में अपनी G1 आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) फैसिलिटी में व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल तथा रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अगस्त 2025 में उद्घाटित G1 संयंत्र की अधिकतम उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष 30 करोड़ यूनिट है। उद्घाटन के बाद से इस संयंत्र में उपकरणों की स्थापना, उत्पादन प्रक्रिया को स्थिर करना, कर्मचारियों का प्रशिक्षण, ग्राहकों से आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करना तथा गुणवत्ता संबंधी सभी तैयारियां पूरी की गईं।

अब वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने के साथ ही सीजी सेमी प्राइवेट लिमिटेड दुनिया भर के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की स्थिति में है।

केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोग तथा सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड, रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स की साझेदारी के तहत सीजी सेमीअगले पांच वर्षों में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर G1 और G2 नामक दो OSAT संयंत्र विकसित कर रही है। इनमें से G1 में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि दूसरा संयंत्र G2 अभी निर्माणाधीन है। इसके चालू होने के बाद सीजी सेमीकी उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

सीजी सेमी ने सेमीकंडक्टर असेंबली, पैकेजिंग और टेस्टिंग के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले विशेषज्ञों की मजबूत टीम तैयार की है। कंपनी ने बड़े पैमाने पर OSAT संचालन के लिए भारतीय इंजीनियरों, ऑपरेटरों और तकनीशियनों को प्रशिक्षित करने में भी निवेश किया है, जिससे भारत की सेमीकंडक्टर क्षेत्र की प्रतिभा को मजबूती मिलेगी।

सीजी सेमी के संचालन मॉडल में शुरुआत से ही गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। G1 संयंत्र में उच्च उत्पादन दक्षता वाले सिस्टम, मजबूत प्रक्रिया नियंत्रण, विनिर्माण की पूरी ट्रेसबिलिटी (उत्पादन की प्रत्येक प्रक्रिया का रिकॉर्ड) तथा विश्वसनीयता परीक्षण और खराबी विश्लेषण की इन-हाउस सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर सीजी पावर के चेयरमैन श्री वेल्लायन सुब्बैया ने कहा, “आज की यह पहली वाणिज्यिक खेप किसी भी शब्द से कहीं अधिक प्रभावशाली है। यह इन छोटे-से चिप्स पर किए गए बड़े भरोसे और हमारी उत्कृष्ट टीम के सामूहिक प्रयास का प्रतीक है।”

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *