एअर इंडिया एक्सप्रेस ने भोपाल को अपने नेटवर्क में शामिल किया; अब दिल्ली और मुंबई के लिए रोज़ उड़ेंगे विमान

Spread the love
  • एयरलाईन दिल्ली एवं भोपाल के बीच रोज़ाना दो तथा मुंबई एवं भोपाल के बीच रोज़ाना एक उड़ान संचालित करेगी   

भोपाल:  एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 अगस्त 2026 से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को अपने बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क में शामिल किया है। इसके तहत रोज़ाना चलने वाली उड़ानें शहर को देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ेंगी। इस नई सेवा के साथ, एअर इंडिया एहवाई अड्डों- भोपाल, ग्वालियर और इंदौर – से हर सप्ताह तकरीबन 60 उड़ानें संचालित की जाएंगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली-भोपाल रूट पर रोज़ाना दो और मुंबई-भोपाल रूट पर रोज़ाना एक उड़ान का संचालन करेगी। साथ ही, इस नई सर्विस से भोपाल के यात्री एअर इंडिया एक्सप्रेस के नेटवर्क के ज़रिए चार अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों – अबू धाबी, दम्मम, मस्कट और शारजाह – के साथ-साथ 16 अंतर्राज्यीय गंतव्यों (जैसे बागडोगरा, गोवा, गुवाहाटी, जम्मू, केरल और वाराणसी) तक वन-स्टॉप कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकेंगे।

इन नए रूट के लिए बुकिंग airindiaexpress.com, एयरलाइन के मोबाइल ऐप और सभी प्रमुख ट्रैवल बुकिंग चैनलों पर शुरू हो गई है।

इसके अलावा, एयरलाइन ने मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट से अबू धाबी के लिए एक नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान भी शुरू की है, जो शहर को सीधे अबू धाबी से जोड़ेगी। इंदौर-अबू धाबी की यह नई सर्विस 15 जुलाई से शुरू होगी, जिसके तहत सप्ताह में तीन उड़ानें -सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को – चलेंगी।

विभिन्न गंतव्यों को जोड़ने के साथ-साथ, एअर इंडिया एक्सप्रेस अपनी ‘टेल्स ऑफ़ इंडिया’ पहल के ज़रिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना जारी रखे हुए है। एयरलाइन के दो नए बोइंग 737-8 विमानों – वीटी-बीएक्सक्यू और वीटी-बीएक्सवाय पर मध्य प्रदेश की शानदार झलक देखने को मिलती है। इन विमानों का डिज़ाइन क्रमशः पारंपरिक हाथ से ब्लॉक-प्रिंट किए गए ‘बाघ’ डिज़ाइन और हाथ से बुने टेक्सटाईल ‘चंदेरी’ से प्रेरित है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने हाल ही में तीन नए अंतर्राष्ट्रीय रूट्स की घोषणा की है, जिनमें गुवाहाटी-अबू धाबी, गुवाहाटी-दुबई और नवी मुंबई-अबू धाबी शामिल हैं। एयरलाइन 100 से अधिक विमानों के बढ़ते फ्लीट के साथ 43 अंतर्राज्यीय एवं 16 अंतर्राष्ट्रीय गंतयों को जोड़ने वाली लगभग 500 दैनिक उड़ानें संचालित करती है। 

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *