एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Spread the love

यूट्रिलाइट बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन मल्‍टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्‍ट लॉन्च किया

नई दिल्ली : हेल्थ और वेलबीइंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एम्‍वे इंडिया ने अपने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन मल्‍टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्‍ट लॉन्च किया है। न्‍यूट्रीलाइट से प्राप्त वनस्पति तत्वों (बॉटैनिकल्स) से भरपूर यह नया स्किनकेयर उत्पाद आधुनिक जीवनशैली में त्वचा को विभिन्न पर्यावरणीय प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

यह लॉन्च आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन रेंज का विस्तार है, जिसे बदलती स्किनकेयर जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस श्रृंखला में प्राकृतिक तत्वों और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक का संतुलित मेल है, जिससे त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

एम्‍वे इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री रजनीश चोपड़ा ने कहा, “भारत में स्किनकेयर बाजार तेजी से बदल रहा है और उपभोक्ता अब ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनमें इस्तेमाल होने वाले तत्वों की स्पष्ट जानकारी हो और जिनकी प्रभावशीलता वैज्ञानिक शोध पर आधारित हो। आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन मल्‍टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्‍ट इसी सोच को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसमें आधुनिक स्किन साइंस के साथ न्‍यूट्रीलाइट के प्राकृतिक तत्वों का समावेश किया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को भरोसेमंद स्किनकेयर उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें। प्राकृतिक और पौधों से प्राप्त तत्वों वाले स्किनकेयर उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। उपभोक्ता अब अपनी सुंदरता और संपूर्ण स्वास्थ्य, दोनों को ध्यान में रखकर उत्पादों का चयन कर रहे हैं। आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन और न्‍यूट्रीलाइट की करीब 90 वर्षों की विशेषज्ञता के साथ कंपनी इस क्षेत्र में उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

कंपनी के अनुसार, आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन मल्‍टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्‍ट को रोजाना त्वचा की सुरक्षा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यह धूप, प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय प्रभावों से त्वचा की रक्षा करने में मदद करता है, जो समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों का कारण बन सकते हैं। इसमें एडवांस्‍ड यूवी फिल्टर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर न्‍यूट्रीलाइट के प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। इसका हल्का फॉर्मूला त्वचा को सुरक्षा देने के साथ आरामदायक एहसास भी देता है, जिससे इसे रोजाना इस्तेमाल करना आसान होता है।

कंपनी का दावा है कि आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन मल्‍टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्‍ट आधुनिक स्किनकेयर तकनीक और न्‍यूट्रीलाइट के प्राकृतिक तत्वों के मेल से तैयार किया गया है। यह एसपीएफ 50+ और पीए++++ के साथ यूवीए और यूवीबी किरणों से सुरक्षा देता है। इसके अलावा यह ब्लू लाइट, इन्फ्रारेड लाइट और फ्री रेडिकल्स जैसे बाहरी प्रभावों से भी त्वचा की रक्षा करने में मदद करता है। इसके फॉर्मूले में जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसे मिनरल सनस्क्रीन तत्वों के साथ अनार का अर्क, क्राइसेंथेमम मोरिफोलियम फ्लावर एक्सट्रैक्ट और कार्नोसिन शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, ये तत्व त्वचा को प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय प्रभावों से बचाने के साथ उसे आराम पहुंचाने में भी मदद करते हैं।

तेज रफ्तार जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया इसका हल्का टिंटेड फॉर्मूला त्वचा पर आसानी से घुल-मिल जाता है। यह सफेद परत (व्हाइट कास्ट) नहीं छोड़ता और 80 मिनट तक वाटर रेसिस्टेंट रहता है। कंपनी के अनुसार, यह उत्पाद वीगन और नॉन-कॉमेडोजेनिक है। साथ ही इसमें पैराबेन, मिनरल ऑयल और सल्फेट सर्फैक्टेंट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जो स्वच्छ स्किनकेयर मानकों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कंपनी के अनुसार, आर्टिस्‍ट्री एकमात्र ब्यूटी ब्रांड है जिसे न्‍यूट्रीलाइट का समर्थन प्राप्त है। आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन मल्‍टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्‍ट त्वचा को कई स्तरों पर सुरक्षा देने के साथ उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इस उत्पाद की एमआरपी 3,399 रुपये है। यह एम्‍वे के अधिकृत बिजनेस ओनर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, एम्‍वे स्टोर्स और एम्‍वे की आधिकारिक वेबसाइट www.amway.in पर उपलब्ध है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *