विकास के अगले पड़ाव को तेज़ करने के लिए गोदरेज एग्रोवेट ने क्रीमलाइन डेयरी के सीईओ के रूप में गौरव पांडे को नियुक्ति किया

Spread the love

दक्षिण भारत में नवाचार और उपभोक्ता-केंद्रित उत्कृष्टता के जरिए क्रीमलाइन डेयरी की मजबूत उपस्थिति को मिलेगा नया विस्तार

मुंबई: भारत की अग्रणी विविधीकृत कृषि-व्यवसाय कंपनियों में से एक गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (गोदरेज एग्रोवेट) ने आज क्रीमलाइन डेयरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) के रूप में गौरव पांडे की नियुक्ति की घोषणा की। वह कंपनी के विकास के अगले चरण का नेतृत्व करेंगे। उनका मुख्य फोकस बाजार में कंपनी की अग्रणी स्थिति को और मजबूत करना, कारोबार में बदलाव की गति तेज करना, नवाचार को बढ़ावा देना तथा प्रमुख बाजारों में ब्रांड की मौजूदगी का विस्तार करना होगा।

चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, क्रीमलाइन डेयरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड, गौरव पांडे ने अपनी नियुक्ति पर, कहा, “ऐसे समय में क्रीमलाइन डेयरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है, जब भारत का डेयरी क्षेत्र तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है, उपभोक्ताओं की बदलती पसंद, वैल्यू-ऐडेड डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग और गुणवत्ता व पोषण पर बढ़ते जोर के कारण यह क्षेत्र नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। गोदरेज जर्सी ब्रांड के माध्यम से क्रीमलाइन ने भरोसे की मजबूत नींव तैयार की है और एकीकृत डेयरी इकोसिस्टम विकसित किया है, जिससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ डेयरी किसानों को भी लाभ मिल रहा है। एक अच्छी तरह से तैयार टीम के साथ मिलकर मैं नवाचार को गति देने, उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने, अपनी पहुंच का विस्तार करने और ऐसा भविष्य-उन्मुख डेयरी व्यवसाय विकसित करने के लिए उत्साहित हूं, जो सभी हितधारकों के लिए लंबे समय तक मूल्य सृजित करे।”

गोदरेज जर्सी ब्रांड के पीछे की कंपनी क्रीमलाइन डेयरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड दक्षिण भारत की अग्रणी निजी डेयरी कंपनियों में से एक है, जिसकी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में मजबूत मौजूदगी है। अपनी एकीकृत डेयरी वैल्यू चेन और डेयरी उत्पादों की विविध श्रृंखला के माध्यम से कंपनी उच्च गुणवत्ता वाला पोषण उपलब्ध कराने के साथ-साथ डेयरी किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए निरंतर मूल्य सृजित कर रही है।

गौरव पांडे के पास फूड, क्यूएसआर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्रों में 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने उपभोक्ता व्यवसायों को स्थापित करने, उनका विस्तार करने और उन्हें नई दिशा देने का सफल अनुभव हासिल किया है। हाल ही में उन्होंने भारत में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्यूएसआर ब्रांड की शुरुआत और उसके तेज़ी से विस्तार का नेतृत्व किया। उन्होंने इस व्यवसाय को शुरुआत से खड़ा करते हुए परिचालन उत्कृष्टता और प्रत्येक यूनिट की लाभप्रदता के लिए मजबूत आधार तैयार किया।

इससे पहले भी उन्होंने विभिन्न उपभोक्ता श्रेणियों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाईं, जहां प्रीमियम उत्पादों के विस्तार, नवाचार और प्रभावी बाजार रणनीति के माध्यम से बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने और लाभप्रदता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़े उपभोक्ता व्यवसायों का नेतृत्व करने और उच्च प्रदर्शन करने वाली टीमों का निर्माण करने का उनका व्यापक अनुभव क्रीमलाइन डेयरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड को विकास के अगले चरण में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *