केसली में निर्माणाधीन जनपद पंचायत भवन पर रोक की मांग

Spread the love

जंतरमंतर पर विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज का विरोध, तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

केसली-: निर्माणाधीन जनपद पंचायत भवन को लेकर स्थानीय स्तर पर तीखा विरोध प्रदर्शन किया गया। केसली के पशु बाजार में बन रहे भवन के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार केसली को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें
ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया कि केसली की शान माने जाने वाले पशु बाजार में जनपद पंचायत भवन का निर्माण किया जा रहा है, जो पूरे बाजार को समाप्त कर देगा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया:
पशु बाजार केवल एक बाजार नहीं, बल्कि केसली की पहचान और शान है।
बाजार की सीमा में ही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या माध्यमिक शाला और शासकीय प्राथमिक बालक शाला स्थित हैं।
निर्माण कार्य से कन्या छात्रावास का रास्ता भी बंद हो रहा है।
भवन निर्माण के लिए 2.50 एकड़ भूमि पशु बाजार क्षेत्र में निर्धारित की गई है, जिससे पूरा बाजार खत्म हो जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो गुरुवार को बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख लोग
ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल प्रमुख व्यक्ति:अंबिका सोनी,उमेश खेंहुरिया,एडवोकेट अनिरुद्ध सिंह,गोवर्धन तिवारी,अर्पित यादव,पलटू यादव,बंदन परते,राजकुमार,थान सिंह,अजय,अफजल खान
नर्मदा,मुकेश,वीरेंद्र सिंह
हेमराज,सोहिल खान
साथ ही सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने जंतरमंतर पर विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की घटना का भी जोरदार विरोध किया।
स्थानीय प्रशासन अब इस ज्ञापन पर क्या कार्रवाई करता है, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *