तनिष्क ‘फेस्टिवल ऑफ डायमंड्स’: अनोखे डिज़ाइन्स में प्राकृतिक हीरों की चमक के साथ खूबसूरती के एक और नए सफर की शुरूआत

Spread the love
  • अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ तनिष्क ने पेश की हर दिन पहने जाने वाली प्राकृतिक हीरों के आभूषणों की नई श्रेणी; आधुनिक तकनीकों से निखरी हीरों की चमक, स्टाइलिंग को मिला आधुनिक अंदाज़

मुंबई:  टाटा समूह के एक हिस्से और  देश के सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेल ब्रांड तनिष्क ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘फेस्टिवल ऑफ डायमंड्स’ की वापसी का ऐलान किया है। यह तनिष्क के प्राकृतिक हीरों के कलेक्शन्स का साल का सबसे बड़ा उत्सव है। बीते सालों में इसे ग्राहकों ने खूब पसंद किया, जहाँ उन्हें हर दिन पहने जाने वाले, वज़न में हल्के आभूषणों से लेकर खास मौकों पर पहने जाने वाले ‘हेवी स्टेटमेंट पीसेस’ तक, तनिष्क की हीरों की विशाल श्रेणी देखने और परखने का अवसर मिला।  इस साल का उत्सव हर दिन पहने जाने वाले प्राकृतिक हीरों के आभूषणों की एक बिल्कुल नई श्रेणी पर केंद्रित है, जिसमें आधुनिक डिज़ाइन्स और बेहतरीन नवाचार का तालमेल देखने को मिलेगा। ‘ऑप्टिकल इल्यूशन’ यानी दृष्टिभ्रम की अनूठी कला से प्रेरित इस श्रेणी में ऐसी विशेष कारीगरी और डिज़ाइन्स का इस्तेमाल किया गया है, जो रोशनी, गति और देखने के नज़रिए के साथ मिलकर प्राकृतिक हीरों की चमक को कई गुना बढ़ा देते हैं। ये आभूषण दिखने में बेहद खूबसूरत और हर तरह के पहनावे के साथ आसानी से जचने वाले हैं। इन्हें हीरों की चमक को अधिकतम करने के लिए ही डिज़ाइन किया गया है।

चार अनोखे डिज़ाइन नवाचारों के साथ तैयार यह श्रेणी, प्राकृतिक हीरों के आभूषणों के डिज़ाइन को नया रूप देने की तनिष्क की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस कलेक्शन में तनिष्क ने देश में पहली बार ‘सीएनसी रेनबो प्लेटिंग तकनीक’ पेश की है, जो रोशनी और प्राकृतिक हीरों के बीच के तालमेल को बढ़ाकर उनकी चमक को कई गुना कर देती है और एक आकर्षक ऑप्टिकल प्रभाव पैदा करती है। वहीं ‘फ्लोटिंग डायमंड्स’ की कलात्मक सोच से एक ऐसा भ्रम पैदा करती है मानो हीरे प्राकृतिक रत्नों के ऊपर टिके हुए तैर रहे हों, जिससे पूरा ध्यान पूरी तरह से हीरों की चमक पर केंद्रित हो जाता है। इसके साथ ही, ‘रिफ्लेक्शन एंड फॉर्म इल्यूशन्स’ हर एंगल से नए आयाम और नज़रिया पेश करते हैं, जो हीरों की चमक को अधिकतम करने के लिए रोशनी के साथ उनके तालमेल को और बेहतर बनाते हैं। ये सभी नवाचार मिलकर इन आभूषणों को गतिशील, एक्सप्रेसिव और पूरी तरह से आधुनिक बनाते हैं।

नए कलेक्शन में ईयरिंग्स, रिंग्स, पेंडेंट्स, नेकवियर, बैंगल्स और ब्रेसलेट्स में तनिष्क के प्राकृतिक हीरों के डिज़ाइन्स प्रस्तुत किए गए हैं। ₹40,000 से शुरू होने वाली कीमतों के साथ, फेस्टिवल ऑफ डायमंड्स पहली बार प्राकृतिक हीरों की सुंदरता के पारखी हीरे खरीदारों से लेकर समकालीन डिज़ाइन्स के साथ अपने मौजूदा आभूषण कलेक्शन को और बेहतरीन करने की इच्छा रखने वालों तक के लिए कुछ न कुछ प्रदान करता है। नवीनतम कलेक्शन के साथ-साथ, तनिष्क ने उपभोक्ताओं की पसंद और इच्छाओं को पूरा करने के लिए 10,000 से अधिक प्राकृतिक हीरों के डिज़ाइन्स प्रस्तुत किए हैं।

तनिष्क ‘फेस्टिवल ऑफ़ डायमंड्स’ के लिए बनाई गई विशेष कैम्पेन फिल्म में अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इस कलेक्शन की विशिष्ट डिज़ाइन भाषा से प्रेरित यह फिल्म प्रकाश, गति और दृष्टिकोण (लाइट, मूवमेंट और पर्सपेक्टिव) के बीच की चंचल परस्पर क्रिया का जश्न मनाती है, जहाँ हर नज़र चमक के एक नए आयाम को प्रकट करती है। फिल्म में जैसे ही अनन्या इस कलेक्शन को देखती है, इन हीरों की असाधारण चमक को एक छोटी बच्ची की उत्सुक नज़रों से दिखाया गया है; उस मासूम को लगता है कि इस तेज़ रोशनी के आगे अब आस-पास मौजूद हर किसी को सनग्लासेस लगाने पड़ेंगे, क्योंकि “लाइट आ रही है।” ख़ुशी, मासूमियत, हास्य और आश्चर्य को मिलाकर, यह फिल्म तनिष्क के नवीनतम प्राकृतिक हीरों के कलेक्शन की चमक को जीवंत करती है, जिससे एक रोज़मर्रा का पल चमक के एक यादगार उत्सव में बदल जाता है।

इस लॉन्च के मौके पर तनिष्क की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, सुश्री पेल्की त्शेरिंग ने कहा, “इस साल ‘फेस्टिवल ऑफ डायमंड्स’ के ज़रिए हमारा उद्देश्य एक ऐसा कलेक्शन पेश करना था, जो नई और आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ एक अनोखे डिज़ाइन स्टाइल के साथ प्राकृतिक हीरों के आभूषणों को एक बिल्कुल नए मुकाम पर ले जाए। इस कलेक्शन के हर एक आभूषण  को हीरों की चमक को चरम पर पहुँचाने के लिए बेहद बारीकी से तैयार किया गया है। ये नए और ट्रेंडी डिज़ाइन्स ऐसे हैं जो हमारे ग्राहकों ने पहले कभी नहीं देखे होंगे। हमारा यह ‘फेस्टिवल ऑफ डायमंड्स’ ग्राहकों के लिए इन नए बदलावों को देखने, डिज़ाइन के मामले में सबसे हटकर दिखने वाले कलेक्शन को अपनाने और प्राकृतिक हीरों के एक ऐसे नए अंदाज़ को महसूस करने का ज़रिया है, जो खास होने के साथ-साथ हर दिन पहनने के लिए भी बेहद आसान है।”

तनिष्क के साथ इस जुड़ाव पर बात करते हुए सुश्री अनन्या पांडे ने कहा, “स्टाइल खुद को अभिव्यक्त करने का एक व्यक्तिगत ज़रिया है, और मुझे यह बात बहुत पसंद आई कि यह कलेक्शन इसी अंदाज़ को इतने अनोखे तरीके से पेश करता है। रोशनी, गति और देखने के नज़रिए के साथ इस कलेक्शन का हर एक आभूषण अलग ही रूप दिखाता है, जो इसे बिल्कुल नया, वर्सटाइल और आधुनिक बनाता है। मुझे जो बात सबसे खास लगी वह यह है कि यह हर महिला को अपनी शख्सियत के अलग-अलग पहलुओं को खुलकर सामने रखने का मौका देता है—फिर चाहे वह रोज़मर्रा का कोई आम पल हो या कोई खास मौका। यही खूबी इस कलेक्शन को आज के दौर के हिसाब से इतना प्रासंगिक और रोमांचक बनाती है।”

इस फेस्टिव सीज़न को तनिष्क के ‘फेस्टिवल ऑफ डायमंड्स’ के साथ खास बनाएं, यहाँ आपको मिल रही है शानदार प्राकृतिक हीरों के आभूषणों के मूल्य पर फ्लैट 20% की छूट। यह विशेष ऑफर 21 जुलाई 2026 से लागू हुआ है। इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने आभूषणों को बदलकर बहुत ही खूबसूरत नए डिज़ाइन्स अपना सकते हैं। तनिष्क के हीरों के आभूषणों की खरीद पर, कम से कम 9 कैरेट तक के पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% कटौती का बेहतरीन मौका भी मिल रहा है।

ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए, तनिष्क ने चुनिंदा स्टोर्स पर ‘डायमंड एक्सपर्टीज सेंटर’ (DXC) बनाए हैं। यहाँ उन्नत मूल्यांकन टूल्स (एडवांस्ड इवैल्यूएशन टूल्स) और प्रशिक्षित जेमोलॉजिस्ट्स (रत्न विशेषज्ञों) की मदद से ग्राहक अपने पास मौजूद किसी भी प्राकृतिक हीरे की मुफ्त में जांच करा सकते हैं, यहाँ तक कि दूसरे ज्वैलर्स से खरीदे गए हीरों की भी जांच यहाँ की जा सकती है। यह DXC सेंटर ग्राहकों को हीरे की उत्पत्ति, लाइट परफॉर्मेंस,  शुद्धता और उसकी प्रामाणिकता को सत्यापित करने में मदद करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उसकी क्वालिटी खरीद के समय किए गए वादे के मुताबिक ही हो। ग्राहक चुनिंदा स्टोर्स पर इस DXC सेंटर का अनुभव ले सकते हैं और तनिष्क के नवीनतम प्राकृतिक हीरों के डिज़ाइन्स को अपने नज़दीकी तनिष्क स्टोर पर या ऑनलाइन www.tanishq.co.in पर खरीद सकते हैं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *