वी एक एक्सक्लुज़िव साझेदारी के साथ अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए लाया स्पॉटीफाय प्रीमियम

Spread the love
  • भारत की डिजिटल-फर्स्ट जैन ज़ी के लिए डिज़ाइन किए गए पैक एक ही रीचार्ज पर प्रीमियम म्युज़िक, एंटरटेनमेन्ट और अनलिमिटेड कनेक्टिविटी के फायदे देते हैं

मुंबई: जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने आज तीन नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स की घोषणा की है, जिसके साथ यूज़र बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्पॉटीफाय प्रीमियम का लाभ उठा सकते हैं, ये प्लान एक ही रीचार्ज पर प्रीमियम म्युज़िक, एंटरटेनमेन्ट और डेटा के बेहतर फायदे- सभी एक साथ देते हैं। ऐसे में ये म्युज़िक के साथ आने वाले सबसे किफ़ायती प्रीपेड प्लान्स हैं।

आज के दौर में, खासतौर पर युवा उपभोक्ताओं के लिए म्युज़िक, डिजिटल जुड़ाव का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में स्पॉटीफाय प्रीमियम को शामिल कर वी ने प्रीमियम म्युज़िक स्ट्रीमिंग को और अधिक सुलभ बना दिया है, अब वी के यूज़र इसके मुख्य रीचार्ज प्लान्स के साथ बिना किसी रूकावट ऐड-फ्री म्युज़िक, ऑफलाईन डाउनलोड्स और ऑडियो की शानदार गुणवत्ता का आनंद उठा सकते हैं।

ज़्यादा एंटरटेनमेन्ट और ज़्यादा डेटा का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किए गए रु 435 के वी नॉन-स्टॉप हीरो प्रीपेड प्लान के साथ अब स्पॉटीफाय प्रीमियम भी मिलता है, जिसके लिए कोई अतिरिक्त कीमत नहीं चुकानी पड़ती, साथ ही अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड 4G/5G  कॉल्स, रोज़ाना 100 एसएमएस, जियोस्टार (मोबाइल) और 28 दिनों की वैलिडिटी तो है ही। यह प्लान एक ही रीचार्ज पर प्रीमियम म्युज़िक, एंटरटेनमेन्ट और निर्बाध कनेक्टिविटी- सभी कुछ एक साथ लेकर आता है, ऐसे में यह उन उपभोक्ताओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो कंटेंट का इस्तेमाल बहुत ज़्यादा करते हैं।  

प्रीमियम म्युज़िक स्ट्रीमिंग को और भी सुलभ बनाते हुए अब रु 250 का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 300 एसएमएस और बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्पॉटीफाय प्रीमियम के फायदे देता है।

इसके अलावा वे उपभोक्ता जो टॉप-अप करना चाहते हैं, उनके लिए रु 230 का पैक बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्पॉटीफाय प्रीमियम तथा 20 से अधिक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे जियोस्टार, ज़ी5, सोनीलिव, फैन कोड, लायन्सगेट प्ले का आसान एक्सेस लेकर आया है। इस पैक में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30 GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है, तो उपभोक्ता बिना किसी रूकावट के अपने पसंदीदा कंटेंट का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

इन सभी फायदों को एक्टिवेट करने के लिए यूज़र को सिर्फ एक एलिजिबल पैक के साथ रीचार्ज करना होता है। इसके बाद वी ऐप में एक्टिव सर्विसेज़ के तहत ‘क्लेम बेनेफिट्स’ पेज को नेविगेट करें, ‘क्लेम’ पर क्लिक करके स्पॉटीफाय प्रीमियम पर जाएं, स्पॉटीफाय अकाउंड क्रिएट करें या साईन-इन करें, और तुरंत आपका प्रीमियम सब्सक्रिप्शन अनलॉक हो जाएगा।

स्पॉटीफाय प्रीमियम के फायदे वी रीचार्ज सायकल के साथ लिंक होंगे और पैक खत्म होने पर जब आप नया एलिजिबल रीचार्ज पैक खरीदेंगे तो ऐड-फ्री स्ट्रीमिंग का अनुभव जारी रहेगा। वी के यूज़र अपने मौजूदा स्पॉटीफाय क्रेडेन्शियल्स का उपयोग कर या नया स्पॉटीफाय अकाउंट बनाकर भी वी ऐप के ज़रिए इन फायदों को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।

ये सभी पेशकश म्युज़िक के फायदों के साथ वी के नए प्रीपेड प्लान्स को और ज़्यादा किफ़ायती बनाती हैं, जिससे उपभोक्त वॉइस एवं डेटा के साथ-साथ स्पॉटीफाय प्रीमियम का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

इस नई पेशकश ने वी के एंटरटेनमेन्ट पोर्टफोलियो को और अधिक मजबूत बना लिया है, जिसमें पहले से प्रीपेड एवं पोस्टपवेड प्लान्स के साथ अग्रणी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स, एमज़ॉन प्राइम, जियोहॉटस्टार, सोनीलिव, ज़ी 5 का एक्सेस शामिल है। अब स्पॉटीफाय प्रीमियम को शामिल करके वी प्रीमियम एंटरटेनमेन्ट पेशकश का विस्तार जारी रखे हुए है और उपभोक्ताओं को म्युज़िक, मुवीज़, स्पोर्ट्स एवं टीवी एंटरटेमेन्ट के ज़्यादा सुविधाजनक विकल्प दे रहा है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *