गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने खालापुर में अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट विनिर्माण संयंत्र का शुभारंभ किया

Spread the love

इंडस्ट्री ४.० आधारित संयंत्र स्वदेशी विनिर्माण को सशक्त करेगा और भारत के बढ़ते लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को समर्थन देगा

मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट (एमएचई) व्यवसाय ने आज महाराष्ट्र के खालापुर में अपने अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र के संचालन की शुरुआत की घोषणा की। यह पहल स्वदेशी विनिर्माण को मजबूत करने और भारत के लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग तथा सप्लाई चेन क्षेत्र के अगले विकास चरण को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

३६० एकड़ में फैले नौरोजी गोदरेज इंडस्ट्रियल पार्क के भीतर स्थित यह संयंत्र विनिर्माण, ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल और वेयरहाउसिंग जैसे क्षेत्रों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता ६,००० इकाइयों की है, जिसे मांग के अनुसार बढ़ाकर १५,००० इकाइयों तक किया जा सकता है। यह सुविधा गोदरेज की स्थानीय स्तर पर डिजाइन और निर्मित नवोन्मेषी मटेरियल हैंडलिंग समाधानों की आपूर्ति क्षमता को और सुदृढ़ करेगी।

प्रमुख लॉजिस्टिक्स केंद्रों, जैसे न्हावा शेवा पोर्ट और आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थित होने के कारण यह संयंत्र घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रणनीतिक रूप से उपयुक्त है। यहां आर्टिकुलेटेड ट्रकों सहित विभिन्न मटेरियल हैंडलिंग समाधान निर्मित किए जाएंगे, जिसमें गोदरेज भारत की एकमात्र विनिर्माता कंपनी है। इन उत्पादों का निर्यात दुनिया के ४० से अधिक देशों में किया जाता है, जो कंपनी की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाता है।

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट व्यवसाय के बिजनेस हेड, श्री अनिल लिंगायत ने कहा,
“हमारे खालापुर संयंत्र का संचालन प्रारंभ होना भारत के मटेरियल हैंडलिंग विनिर्माण इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह सुविधा उन्नत ऑटोमेशन, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और स्वदेशी इंजीनियरिंग का समावेश करती है, जिससे तेजी से विकसित होते लॉजिस्टिक्स परिदृश्य के लिए विश्वस्तरीय समाधान उपलब्ध कराए जा सकेंगे। जैसे-जैसे भारत अपनी विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स क्षमताओं को सुदृढ़ कर रहा है, वस्तुओं की कुशल आवाजाही आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। इस संयंत्र के माध्यम से हम केवल अपनी उत्पादन क्षमता नहीं बढ़ा रहे हैं, बल्कि मजबूत सप्लाई चेन के निर्माण, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और ‘मेक इन इंडिया’, ‘पीएम गति शक्ति’ तथा ‘विकसित भारत’ जैसे राष्ट्रीय उद्देश्यों में योगदान भी दे रहे हैं।”

भविष्य के लिए तैयार इस विनिर्माण केंद्र में रोबोटिक वेल्डिंग, स्वचालित पेंटिंग, डिजिटल असेंबली गाइडेंस, स्मार्ट क्वालिटी एश्योरेंस सिस्टम और एंड-ऑफ-लाइन टेस्टिंग जैसी इंडस्ट्री ४.०तकनीकों एवं उन्नत ऑटोमेशन का समावेश किया गया है। संसाधन-कुशल विनिर्माण प्रक्रियाओं, स्वचालित पेंट सिस्टम और ऊर्जा दक्ष तकनीकों के माध्यम से स्थिरता को भी संचालन का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है। हाल ही में इकोवाडिस गोल्ड मेडल से सम्मानित गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप वैश्विक स्तर पर स्थिरता प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकित शीर्ष ५% कंपनियों में शामिल है।

खालापुर संयंत्र गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, नवाचार-आधारित विनिर्माण और भारत को एक वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण एवं लॉजिस्टिक्स केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *