भोपाल नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आक्रामक रुख अपना लिया है। महापौर और कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने के बाद संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है।
मोर्चा के प्रतिनिधियों ने मीडिया से दो-कूक शब्दों में कहा कि यदि आगामी 25 दिनों के भीतर दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने, अनुकंपा नियुक्ति देने और एरियर्स जैसी मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 25 दिन बाद कोई बैठक कर यह निर्णय लिया जाएगा कि नगर निगम भोपाल में न तो सफाई का काम होगा, न पानी की सप्लाई की जाएगी और न ही लाइटें खोली जाएंगी। कर्मचारियों की इस दो टूक चेतावनी से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
