विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की पीएम मोदी से मुलाकात, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर सांसदों का जमावड़ा और मंत्रियों की आपसी बैठकों को लेकर कयासबाजी का बाजार गर्म है…..
हालांकि, इस गर्माती सियासत के बीच मंत्रियों और नेताओं ने इन अटकलों को खारिज किया है। शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि हर मुलाकात के पीछे कोई बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र या भूचाल नहीं होता, यह केवल सामान्य मेल-मिलाप है। बावजूद इसके, अंदरूनी चल रहे मंथन को लेकर राजनीतिक विश्लेषक इसे नए समीकरणों की आहट मान रहे हैं।
