भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता

Spread the love

,कांग्रेस ने हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े के सभास्थल के कथित शुद्धिकरण को बताया दलित विरोधी मानसिकताशहर अध्यक्ष बोले, यह संविधान का अपमान

बुरहानपुर । जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा डाकवाड़ी स्थित डॉ.बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सत्याग्रह आंदोलन किया गया। यह विरोध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े जी के अपमान के विरोध में हुआ। हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खडग़े जी की सभा के बाद सभास्थल का भाजपाईयों द्वारा गंगाजल एवं हवन द्वारा कथित शुद्धिकरण किया जाना दलित विरोधी मानसिकता और संविधान के मूल्यों का अपमान है।
इस घटना के विरोध में बुरहानपुर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पार्षद एवं सभी संगठनों के साथी अधिक संख्या में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थल डाकवाड़ी में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बाबा साहब अंबेडकर और भारत के संविधान में उनका विश्वास नहीं है। इसका उदाहरण विगत दिनों हल्द्वानी में सभा होने के बाद जिस तरह से शुद्धिकरण का काम किया गया, वह भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को स्पष्ट करता है। संविधान ने ऊंच-नीच और हर प्रकार के भेदभाव को समाप्त किया, परंतु भाजपा इन संवैधानिक मूल्यों को मानने को तैयार नहीं दिखती।

देशभर हो रहा रहा विरोध

मीडिया प्रभारी तफज्जुल सिंह मुलायमवाला ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के अपमान के विरोध में देशभर में कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन किया। इस टिप्पणी को दलित समुदाय और भारतीय लोकतंत्र का अपमान हुआ है।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वाजिद इकबाल ने कहा कि हम गांधीवादी तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।अपनेअध्यक्ष के सम्मान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। डॉक्टर फिरोज बैग ने कहा कि ऐसा कृत्य राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ हैं और इन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि एक संवैधानिक पद पर बैठे नेता का अपमान है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की एकजुटता और अपने नेताओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकु टाक, हमीद काजी, अजय रघुवंशी, सुरेन्द सिंह,इंद्रसेन देशमुख वाजिद इकबाल, अकिल ओलिया, फ़ईम हाशमी,इस्माईल अंसारी, उबैद शेख,विनोद मोरे, नोमान खान, शाहिद बंदा, आसिफ खान, मज्जू मीर, हमीद हुजैफा मुलायम वाला डायमन, अबरार भाई,इनाम अंसारी, जाहिर अब्बास, अब्दुल्ला अंसारी,दीपक जंगाले, आशीष भगत, किशोर महाजन,शेख आरिफ, रुस्तम शेख, शेख असगर, वसीम बक्श, रफीक गुल मोहम्मद,मीनाक्षी महाजन, रविंद महाजन लालबाग, डॉ फिरोज, दिनेश शर्मा,साजिद अंसारी, असलम खान, संतोष ससाने, रियाज उल हक, युवराज पान पाटिल, शहज़ाद नूर, नुसरत भाई, रफीक मंसूरी,

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *