कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर श्रीमती मालती राय ने शनिवार को निगम मुख्यालय ‘अटल भवन’ में निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया। वहीं, निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम की केंद्रीय कर्मशाला परिसर में ध्वजारोहण किया।
निगम मुख्यालय में ध्वजारोहण से पहले महापौर श्रीमती मालती राय ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रध्वज फहराने के बाद उन्होंने राजधानी के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।
इसी क्रम में निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित केंद्रीय कर्मशाला में तिरंगा फहराया। उन्होंने भी शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में सभी की भागीदारी का आह्वान किया। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया।ध्वजारोहण कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद, निगम के अपर आयुक्त, उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।
