इंटेरियो ने फर्नीचर की तकनीक आधारित खरीदारी को बढ़ाया, तीन वर्षों में ई-कॉमर्स कारोबार में 14 गुना बढ़ोतरी

Spread the love
  • एआई आधारित सुझाव, 3डी विजुअलाइजेशन, रूम प्लानर और जरूरत के अनुसार बदले जा सकने वाले फर्नीचर से ग्राहक अपने घर की जगह को देख, अपनी पसंद के अनुसार तैयार और जरूरत के मुताबिक ढाल सकते हैं

मुंबई: गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के प्रमुख फर्नीचर ब्रांड इंटेरियो बाय गोदरेज ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार सेवाएं, डिजिटल जुड़ाव और बड़े स्तर पर भौतिक स्टोर को एक साथ जोड़कर फर्नीचर खरीदारी के अनुभव को बदलने की दिशा में कदम बढ़ाया है। ब्रांड के डिजिटल जुड़ाव वाले उपकरणों से कन्वर्जन रेट में 6% सुधार हुआ है। इसके तहत ग्राहक के पूरे खरीदारी अनुभव में एआई आधारित सुझाव, 3डी विजुअलाइजेशन, रूम प्लानिंग और जरूरत के अनुसार बदले जा सकने वाले फर्नीचर समाधान शामिल किए गए हैं।

इंटेरियो का ई-कॉमर्स कारोबार पिछले तीन वर्षों में 14 गुना बढ़ा है और अब उसके कुल फर्नीचर कारोबार में इसकी हिस्सेदारी 15% है। ब्रांड ने डिलीवरी और इंस्टॉलेशन का अपना नेटवर्क भी 1,200 से बढ़ाकर 20,000 से अधिक पिनकोड तक कर लिया है। इसके साथ ही राज्य की राजधानियों में 24 घंटे के भीतर डिलीवरी और इंस्टॉलेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रीब्रांडिंग के बाद इंटेरियो ने पारंपरिक उत्पाद-केंद्रित खुदरा मॉडल से आगे बढ़कर अनुभव-केंद्रित मॉडल अपनाया है, जिसमें भौतिक स्टोर, डिजिटल प्लेटफॉर्म और डिजाइन परामर्श को एक साथ जोड़ा गया है। तकनीक आधारित यह मॉडल 20 शहरों में स्थित 137 स्टोरों में डिजिटल जुड़ाव वाले उपकरणों के माध्यम से लागू किया गया है।

इंटेरियो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हैड ऑफ कंज्यूमर बिजनेस, डॉ. देव नारायण सरकार ने कहा: “फर्नीचर खरीदना अब सिर्फ एक सामान खरीदने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि लोग अपने घर के स्पेस का किस तरह इस्तेमाल और अनुभव करना चाहते हैं। बड़े महानगरों से आगे बढ़ते शहरीकरण और परिवारों की बदलती जरूरतों के साथ भारतीयों के रहने और फर्नीचर खरीदने का तरीका बदल रहा है। ग्राहक ऐसा फर्नीचर चाहते हैं जो उनके घर में पूरी तरह फिट बैठे, कई काम आ सके और जरूरत के हिसाब से ढाला जा सके। यही वजह है कि हम सिर्फ प्रोडक्ट बेचने के बजाय अधिक पर्सनलाइज़्ड और तकनीक-सक्षम अनुभव प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। डिजिटल विज़ुअलाइज़ेशन, डिज़ाइन कंसल्टेशन और कस्टमाइज़ेबल फर्नीचर के साथ, इंटीरियो ग्राहकों को उनके स्पेस, लाइफस्टाइल और बदलती प्राथमिकताओं के आधार पर सही फैसला लेने में मदद कर रहा है।”

यह बदलाव केवल ग्राहकों के अनुभव तक ही सीमित नहीं है। इंटीरियो ऑपरेशनल दक्षता, संचार और ऑर्डर पूर्ति को बेहतर बनाने के लिए रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन (RPA), इंटीग्रेटेड सप्लाई-चेन प्लेटफॉर्म्स और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी सिस्टम्स में भी निवेश कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों के डिजिटल शॉपिंग अनुभव को बैकएंड प्रक्रियाओं से जोड़कर एक सहज और बेहतर सेवा प्रदान करना है।

इंटेरियो का 3डी रूम प्लानर और 3डी कॉन्फिगरेटर ग्राहकों और स्टोर टीमों को वास्तविक माप के आधार पर कमरे का लेआउट तैयार करने, फर्नीचर को 2डी और 3डी में देखने तथा खरीदारी करने से पहले अलग-अलग संयोजनों को आजमाने की सुविधा देता है। ‘मेजर एंड रिकमेंड’ समाधान भी उपलब्ध जगह और लेआउट की जरूरत के आधार पर फर्नीचर के विकल्प पहचानने में ग्राहकों की मदद करके स्पेस प्लानिंग को आसान बनाता है।

ब्रांड ने UPMODS भी पेश किया है, जो मॉड्यूलर और अपग्रेड किए जा सकने वाले फर्नीचर का प्लेटफॉर्म है। इसमें 2,450 से अधिक कॉन्फिगरेशन संयोजन उपलब्ध हैं। यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों को उनकी जरूरत बदलने पर पूरे फर्नीचर को बदलने के बजाय उसमें बदलाव करने, उसे बढ़ाने और अपग्रेड करने की सुविधा देता है। यह तरीका परिवार की बदलती जरूरतों के कारण फर्नीचर बदलने की समस्या का समाधान करता है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *