गरिमामय आयोजन में पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान हुआ
उज्जैन। मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं उज्जैन संभाग के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह बेस के नेतृत्व में उज्जैन जिले में मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पत्रकारिता, सामाजिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री सौभाग्य सिंह ठाकुर थे। इसके अलावा महावीर तपोभूमि के ट्रस्टी एवं विश्व हिंदू परिषद, उज्जैन जिला अध्यक्ष श्री अशोक जैन ‘चायवाला’, मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा एवं सचिव श्री महेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश प्रेस क्लब की उज्जैन जिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए श्री दीपक यादव को जिला अध्यक्ष, श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत को जिला संगठन महासचिव, श्री रवि जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष तथा श्री अर्जुन पटेल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ-साथ संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
डॉ. नवीन आनंद जोशी ने कहा—पत्रकारिता की गरिमा और पत्रकारों के हित सर्वोपरि…
मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार लिखने या प्रसारित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। पत्रकार समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश प्रेस क्लब पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकार और कल्याण के लिए लगातार सक्रिय रहेगा। संगठन का उद्देश्य केवल पदों का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक जिले और तहसील स्तर तक पत्रकारों को एक मजबूत एवं संगठित मंच उपलब्ध कराना है।
डॉ. जोशी ने कहा कि उज्जैन पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा वाली नगरी है। भगवान महाकाल की नगरी से प्रदेश और देश को हमेशा विचार, संस्कृति और सामाजिक चेतना की प्रेरणा मिली है। उज्जैन संभाग में संगठन को मजबूत करने के लिए अध्यक्ष महेंद्र सिंह बेस के नेतृत्व में जिस प्रकार सक्रियता दिखाई गई है, वह सराहनीय है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों के बीच एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी पत्रकार आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर पत्रकारिता और समाजहित के लिए काम करें, यही प्रेस क्लब का मूल उद्देश्य है।
वरिष्ठ पत्रकारों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान
इस अवसर पर विशिष्ट सेवाओं और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री अशोक राव, पुलिस अधिकारी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सचिन गोयल, वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुभाष यादव, वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता श्री राकेश पंड्या, वरिष्ठ पत्रकार श्री जितेंद्र दुबे, वरिष्ठ श्री हुकुमचंद बल्दिया तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री सचिन कासलीवाल का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में उज्जैन शहर अध्यक्ष श्री मनोज उपाध्याय, उज्जैन संभाग संगठन प्रमुख महासचिव श्री नरेंद्र अग्रवाल जैन, संभाग प्रेस क्लब संरक्षक श्री रामलाल भावसार, तराना के वरिष्ठ पत्रकार श्री आरिफ खान, वरिष्ठ पत्रकार श्री महेश वशिष्ठ, श्री श्रवण सिंह भदौरिया, संभाग जिला उपाध्यक्ष श्री जावेद हुसैन, संभाग संगठन सचिव, श्री जितेंद्र गरासिया, संगठन मंत्री, श्री राजेश शास्त्री, शहर उपाध्यक्ष, श्री युवराज सिंह ठाकुर, जिला सचिव, श्री कृष्णकांत जोशी, शहर उपाध्यक्ष, श्री जय मंडेरिया, संभाग सचिव, शाजापुर जिला मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, उज्जैन संभाग मीडिया प्रभारी श्री हफिज शाह, जिला महामंत्री शाजापुर श्री महेंद्र सोराष्ट्रीय, उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष श्री कल्याण सिंह तोमर, वरिष्ठ पत्रकार श्री सैयद अली, तराना के श्री शुभम पंचोली, जिला उपाध्यक्ष, श्री शरद शर्मा, नगर महासचिव, श्री नूतन गिरी, तराना तहसील अध्यक्ष, शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील अध्यक्ष श्री नरेंद्र जायसवाल ‘बब्बू भैया’, युवा मंच सत्संग समिति अध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल, श्री मनोहर परमार, श्री महेंद्र कटिहार, श्री पुरुषोत्तम चौहान, श्री महेंद्र रामी, श्री लीलाधर आरती, श्री ओमप्रकाश हरोड़, श्री आर्तियां शिव पहलवान, श्री सुदामा नगर, श्री शमशेर सिंह तोमर, श्री अशोक दुबे सहित कर्मचारी नेता एवं पेंशनर संघ के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उज्जैन जिले एवं संभाग में मध्य प्रदेश प्रेस क्लब को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
